T20 World Cup 2021: करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश की हार, आखिरी गेंद पर जीता वेस्टइंडीज

Sharjah : West Indies players celebrate the dismissal of Bangladesh's Liton Das during the Cricket Twenty20 World Cup match between the West Windies and Bangladesh in Sharjah, UAE, Friday, Oct. 29, 2021. AP/PTI(AP10_29_2021_000261B)
वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया. तीन मैचों में एक भी अंक नहीं बना सकी बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जबकि वेस्टइंडीज अगर बाकी मैच जीत लेती है और दूसरे मैचों में नतीजे अनुकूल आते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
शारजाह : गत चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी जबकि बांग्लादेश इस हार के साथ लगभग बाहर हो गया है. लगातार तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम ने सुपर 12 चरण के करो या मरो के मैच में सात विकेट पर 142 रन बनाए.
उसके नामी गिरामी बल्लेबाजों ने हालांकि एक बार फिर निराश किया. निकोलस पूरन ने ही आखिरी ओवरों में अकेले किला लड़ाते हुए 22 गेंद में 40 रन बनाये. उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़कर वेस्टइंडीज को शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए रोस्टन चेस ने 39 रन बनाये. जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन ही बना सकी.
वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया. तीन मैचों में एक भी अंक नहीं बना सकी बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जबकि वेस्टइंडीज अगर बाकी मैच जीत लेती है और दूसरे मैचों में नतीजे अनुकूल आते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही जब सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (17) और शाकिब अल हसन (नौ) पहले छह ओवर में ही आउट हो गये. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (43 गेंद में 44 रन) ने पारी को संभाला.
आखिरी छह ओवर में बांग्लादेश को 50 रन चाहिए थे और छह विकेट सुरक्षित थे. कप्तान महमूदुल्लाह (नाबाद 31) और दास फॉर्म में लग रहे थे. ऐसे में ड्वेन ब्रावो ने 17वें ओवर में तीन ही रन दिये. वहीं 19वें ओवर की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह ने उन्हें छक्का लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने दास को आउट किया. आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी जो महमूदुल्लाह नहीं बना सके.
Also Read: T20 World Cup 2021: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
इससे पहले बांग्लादेश के लिए स्पिनर महेदी हसन और तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम तथा मुस्ताफिजूर रहमान ने क्रमश: 27, 20 और 43 रन देकर दो-दो विकेट लिए. स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वेस्टइंडीज के संघर्ष से वाकिफ बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने ऑफ स्पिनर हसन से ही गेंदबाजी का आगाज कराया जिससे कैरेबियाई टीम दबाव में आ गयी. तेज गेंदबाजों से कुछ ओवर डलवाने के बाद उन्होंने पांचवें ओवर में फिर स्पिनर को बुलाया और इसका फायदा मिला जब हसन ने क्रिस गेल (चार) का बड़ा विकेट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




