Live Updates

Sl vs WI T20 WC: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया, वर्ल्ड कप से बाहर

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Sri Lanka’s Binura Fernando, second right, celebrates the dismissal of West Indies’ Evin Lewis during the Cricket Twenty20 World Cup match between Sri Lanka and West Indies in Abu Dhabi, UAE, Thursday, Nov. 4, 2021.AP/PTI Photo(AP11_04_2021_000159A)

West Indies Vs Sri Lanka टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 के मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 20 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर भी कर दिया. श्रीलंका ने पहले 189 रन का स्कोर खड़ा किया, फिर वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 8 विकेट चकटकाकर केवल 169 रन ही बनाने दिया.

विज्ञापन

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को सुपर 12 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 20 रन से हरा दिया और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 189 रन बनाये. उसके बाद वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 8 विकेट चटकाकर केवल 169 रन ही बनाने दिया. हालांकि आखिरी ओवरों में वेस्टइंडीज के हेटमायर ने श्रीलंका की जीत की उम्मीदों को जिंदा कर दिया था. हेटमायर ने 54 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाये. पूरन ने भी 46 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर वेस्टइंडीज के सारे बल्लेबाजों ने निराश किया. दूसरी ओर श्रीलंका की ओर से वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने और बिनुरा फर्नांडो ने दो-दो विकेट चटकाये. दुष्मंथा चमीरा और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट लिये.

वेस्टइंडीज को 7वां झटका, होल्डर 8 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. होल्डर 8 रन बनाकर आउट हुए. होल्डर ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया और दासुन शनाका की गेंद पर आउट हुए.

वेस्टइंडीज को 6ठा झटका, पोलार्ड खाता खोले बिना आउट

वेस्टइंडीज को 15वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका लगा. कप्तान कीरोन पोलार्ड अपना खाता भी नहीं खोल पाये और हसारंगा की गेंद पर बोल्ड हो गये.

वेस्टइंडीज को 5वां झटका, आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को 14वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. आंद्रे रसेल 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. रसेल को चमिका करुणारत्ने ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

वेस्टइंडीज को चौथा झटका, निकोलस पूरन 46 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को 12वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए.

9 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन

9 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन है. इस समय पूरन 38 और हेटमायर 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola