ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में, मिशेल ने खेली तूफानी पारी

Updated:
विज्ञापन

England vs New Zealand 1st Semi-Final टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में जगह बना लिया. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के लक्ष्य 167 रन को 5 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है.

विज्ञापन

14 नवंबर को फाइनल खेलेगा न्यूजीलैंड

इंग्लैंड से 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली विवादित हार का न्यूजीलैंड ने बदला ले लिया और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना लिया. अब न्यूजीलैंड की टीम 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगा.

डेरिल मिशेल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाये. इसके अलावा कॉनवे ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाये. निशाम ने 11 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाये.

इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में

न्यूजीलैंड ने बुधवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 166 रन बनाये. न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड को 5वां झटका, जेम्स नीशम 27 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. जेम्स नीशम 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. नीशम को आदिल राशिद ने आउट किया.

न्यूजीलैंड को चौथा झटका, ग्लेन फिलिप्स 2 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. ग्लेन फिलिप्स केवल 2 रन बनाकर लिविंगस्टोन के शिकार हुए.

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, कॉनवे 46 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कॉनवे जो 38 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे थे लिविंगस्टोन की गेंद पर बटलर के हाथों स्टंप आउट हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola