ePaper

‘हम होते तो ऐसे...’, WCL 2025 फाइनल में पाकिस्तान की हार पर रैना का रिएक्शन वायरल

Updated at : 03 Aug 2025 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Suresh Raina

Suresh Raina on Pakistan defeat at WCL 2025. Image: X

Suresh Raina on Pakistan defeat at WCL 2025 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स फाइनल में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट शेष रहते 16.5 ओवर में 195 रन का लक्ष्य चेज कर बुरी तरह हराया. एबी डिविलियर्स ने सीजन का तीसरा शतक जड़ते हुए 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पाकिस्तान की इस हार के बाद सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर तंज कसा.

विज्ञापन

Suresh Raina on Pakistan defeat at WCL 2025 Final: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस की हार के बाद सोशल मीडिया पर तंज कसा. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह मात दी. शनिवार को एजबेस्टन में  खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शरजील खान के अर्धशतक की बदौलत 195 रन बनाए, लेकिन यह लक्ष्य साउथ अफ्रीका ने महज 16.5 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की जीत के नायक एबी डिविलियर्स (AB de Villers) रहे, जिन्होंने सीजन का अपना तीसरा शतक लगाते हुए 120 रनों की तूफानी पारी खेली. 

इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस को रिप्रेजेंट करने वाले रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की जमकर तारीफ की, जिन्होंने टूर्नामेंट में तीसरा शतक जमाकर अपनी टीम को WCL 2025 खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसी पोस्ट में रैना ने कहा कि अगर भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला होता, तो भारत की टीम भी उन्हें इसी तरह चूर-चूर कर देती. हालांकि, यह भिड़ंत कभी हो नहीं पाई क्योंकि भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दोनों निर्धारित मुकाबलों से नाम वापस ले लिया था.

गौरतलब है कि WCL के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर तय थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया. इसके चलते मैच रद्द कर दिया गया और पाकिस्तान को सीधे फाइनल का टिकट मिल गया. रैना ने ईजमाय ट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी की भी सराहना की, जिन्होंने पाकिस्तान टीम वाले ग्रैंड फिनाले की स्पॉन्सरशिप से अपना नाम वापस ले लिया था. 30 जुलाई को ईजमायट्रिप ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि वह 31 जुलाई को बर्मिंघम में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल की स्पॉन्सरशिप से हट रहा है.

रैना ने अपने पोस्ट में लिखा, “एबी डिविलियर्स ने फाइनल में क्या लाजवाब पारी खेली, पूरी तरह से धमाल मचा दिया. अगर हम खेलते, तो हम भी उन्हें चूर-चूर कर देते, लेकिन हमने अपने देश को हर चीज से ऊपर रखा. ईजमाईट्रिप और निशांतपिट्टी अडिग रहने और उनसे जुड़े किसी भी मैच का समर्थन न करने के लिए पूरा सम्मान करता हूं. यही असली चरित्र है.”

दोनों टीमों की पहली भिड़ंत लीग चरण में होनी थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बहिष्कार किया और मैच अधिकारियों ने मुकाबला रद्द कर 1-1 अंक बांट दिए. पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने WCL में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से परहेज किया. बाद में सेमीफाइनल में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आने वाले थे, तब भी भारतीय खिलाड़ियों का रुख नहीं बदला. टीम इंडिया ने मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. आपको बता दें कि भारत WCL 2024 के पहले सीजन का चैंपियन रहा है, उस समय भी फाइनल में पाकिस्तान था और इस बार भी पाकिस्तान ही फाइनल में था, जिसे साउथ अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs ENG टेस्ट मैचों में तनावों से खुश हैं ग्राहम गूच, लेकिन इस बात से हैं निराश, बोले- केवल इन्हें खेलते नहीं देख सकते

‘हम एशिया कप के लिए…’, पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार, इसको बताया अपनी टीम की बड़ी ताकत

‘रोहित भाई ने स्टैंड्स से…’, सेंचुरी के बाद हिटमैन से क्या मैसेज मिला था, यशस्वी ने बताया

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola