ePaper

IPL 2021 : हैदराबाद की लगातार तीसरी हार पर भड़के कोच लक्ष्मण, कह दी बड़ी बात

Updated at : 18 Apr 2021 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 : हैदराबाद की लगातार तीसरी हार पर भड़के कोच लक्ष्मण, कह दी बड़ी बात

Chennai: Bhuvneshwar Kumar of Sunrisers Hyderabad gets bowled during match 9 of the Indian Premier League 2021 between the Mumbai Indians and the Sunrisers Hyderabad, at the M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Saturday, April 17, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_17_2021_000302B)

Sunrisers Hyderabad hat-trick defeats in IPL 2021, VVS Laxman, Mumbai beat srh by 13 runs आईपीएल 2021 सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है. वॉर्नर की अगुआई वाली टीम लगातार तीन मुकाबला हारकर अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
  • आईपीएल 2021 में हैट्रिक हार से भड़के कोच लक्ष्मण, बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

  • मुंबई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया

  • लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैदराबाद

आईपीएल 2021 सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है. वॉर्नर की अगुआई वाली टीम लगातार तीन मुकाबला हारकर अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

इधर टीम के खराब प्रदर्शन पर कोच वीवीएस लक्ष्मण नाराज हो गये हैं. उन्होंने टीम को कड़ी फटकार भी लगायी है. लक्ष्मण ने कहा, केवल चौके और छक्कों से काम नहीं चलेगा, स्ट्राइक रोटेट करना भी जरूरी है.

उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, चेपक में जब मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने चौके और छक्के लगाना मुश्किल हो रहा था, तो उनकी टीम के बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करना चाहिए था.

आम तौर पर शांत रहने वाले वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण ने एक या दो रन लेने की भी कला होती है. खासकर वैसे पिचों पर जहां हिट करना आसानी नहीं होता. उन्होंने आगे कहा, आप सिर्फ बाउंड्री या छक्कों पर ही निर्भर नहीं हो सकते.

उन्होंने टीम पर गुस्सा दिखाते हुए कहा, डॉट गेंदों के प्रतिशत को कम रखना काफी महत्वपूर्ण है और आप स्ट्राइक रोटेट करके ही ऐसा कर सकते हो. दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके.

Also Read: IPL 2021 : ‘बुमराह मुंबई के ब्रह्मास्त्र, जब तक टीम के पास है ये हथियार हराना मुश्किल’

लक्ष्मण ने बल्लेबाजों पर नाराजगी दिखाते हुए कहा, क्रीज पर जमे हुए खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना होगा, क्योंकि नये बल्लेबाज को आते ही शॉट लगाना मुश्किल होता है. उन्होंने पावर प्ले का इस्तेमाल भी सही ठंग से करने की सलाह दी.

गौरतलब है मुंबई इंडियंस के छोटे लक्ष्य 151 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 137 रन पर ही ऑल आउट हो गयी और आईपीएल 2021 में पहली जीत का सपना टूट गया.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola