ePaper

Gavaskar vs Virat Kohli: सुनील गावस्कर बोले- 20 मिनट के ज्ञान से लौट आएगा विराट कोहली का फॉर्म

Updated at : 19 Jul 2022 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Gavaskar vs Virat Kohli: सुनील गावस्कर बोले- 20 मिनट के ज्ञान से लौट आएगा विराट कोहली का फॉर्म

गावस्कर ने कहा, अगर मुझे कोहली के साथ 20 मिनट का समय मिले तो शायद मैं चीजों को कुछ ठीक कर सकूं. मैं यह नहीं कह रहा हूं मैं उनकी मदद करूंगा लेकिन खासकर ऑफ स्टंप की बाहर जाती गेंदों के साथ उनकी परेशानी को दूर कर सकता हूं.

विज्ञापन

विराट कोहली (Virat Kohli ) का खराब फॉर्म इस समय सबसे अधिक चर्चा में है. तीन से अधिक समय गुजर गये हैं, लेकिन कोहली के बल्ले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं निकला. इंग्लैंड दौरा भी कोहली के लिए बेकार गया. इधर टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर और कप्तान सुलीन गावस्कर (Sunil Gavaskar ) ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

20 मिनट के ज्ञान से लौट आयेगा विराट कोहली का फॉर्म : गावस्कर

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि वह खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की आफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं. गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, अगर मुझे कोहली के साथ 20 मिनट का समय मिले तो शायद मैं चीजों को कुछ ठीक कर सकूं. मैं यह नहीं कह रहा हूं मैं उनकी मदद करूंगा लेकिन खासकर ऑफ स्टंप की बाहर जाती गेंदों के साथ उनकी परेशानी को दूर कर सकता हूं. उन्होंने खुद का जिक्र करते हुए कहा, एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आप ऐसी गेंदों पर काफी परेशानी का सामना करते हैं, ऐसे में आप इससे निपटने के लिए काफी कुछ करते हैं.

Also Read: Virat Kohli के समर्थन में उतरे पीटरसन, कहा- तुमने क्रिकेट में जो हासिल किया, लोग उसके सपने ही देख सकते

बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे विराट कोहली

उन्होंने कहा, कोहली के साथ यह भी परेशानी हो रही है कि वह अपनी पहली गलती पर ही आउट हो जा रहे हैं. वह बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे इसलिए हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में बल्लेबाज उन गेंदों पर भी रन बनाने के बारे में सोचता है जिसे वह आमतौर पर छोड़ देता है.

गावस्कर ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की

सुनील गावस्कर ने इस मौके पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की. उन्होंने कहा, पंत ने दक्षिण अफ्रीका में जो गलतियां की थी उससे उन्होंने सीख ली है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की. पंत ने इस मैच में नाबाद 125 रन बनाये थे. उनकी इस पारी से भारत ने तीन मैचों की शृंखला 2-1 से अपने नाम की.

इंग्लैंड दौरे में कोहली ने बनाया केवल 76 रन

खराब लय चल रहे विराट कोहली ने 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में शतक नहीं लगाया है. इंग्लैंड के हालिया दौरे पर छह पारियों (टेस्ट , टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय) में सिर्फ 76 रन बना सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola