ePaper

रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें, सरफराज खान को नजरअंदाज करने पर सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं की लगायी क्लास

Updated at : 24 Jun 2023 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें, सरफराज खान को नजरअंदाज करने पर सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं की लगायी क्लास

BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को एक बार फिर नहीं चुना गया है. भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर इससे काफी नाराज हैं. उन्होंने चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद कुछ खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने का मामला तूल पकड़ रहा है. इसमें से एक नाम सरफराज खान का है, जिन्होंने पिछले कुछ रणजी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति द्वारा चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने और सरफराज खान को नहीं चुनने के फैसले की काफी आलोचना हो रही है. भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर उन लोगों में से एक हैं जो चयनकर्ताओं के फैसले से खुश नहीं हैं.

पिछले रणजी सीजन में जड़े तीन शतक

सुनील गावस्कर ने सरफराज खान के घरेलू प्रदर्शन को नजरअंदाज करने के लिए चयन समिति की काफी आलोचना की. यहां तक कि बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी खेलना बंद करने की सलाह भी दी. सरफराज का रणजी ट्रॉफी में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 2022-23 के अभियान में छह मैचों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाये, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी अभियान में 122.75 की औसत से 982 रन बनाये, जिसमें चार शतक शामिल थे.

Also Read: IND vs WI: ‘चेतेश्वर पुजारा बने बलि का बकरा’, टीम चयन पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- बाकी भी तो फ्लॉप रहे
पिछले 3 सीजन से 90 से ज्यादा है औसत

इंडिया टुडे पर एक बातचीत में गावस्कर ने हैरानी जताते हुए स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि भारतीय राष्ट्रीय टीम में चुने जाने के लिए सरफराज को और क्या करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘सरफराज खान पिछले तीन सीजन में 100 की औसत से रन बना रहे हैं. टीम में चुने जाने के लिए उन्हें क्या करना होगा? हो सकता है कि वह एकादश में न हों, लेकिन आप उन्हें टीम में तो चुन सकते हैं.’

सरफराज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3505 रन बनाये

उन्होंने कहा कि उसे बताएं कि उसके प्रदर्शन को पहचान मिल रही है. अन्यथा, रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें. कहें, इसका कोई फायदा नहीं है, आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और सोचते हैं कि आप लाल गेंद के खेल के लिए भी काफी अच्छे हैं. गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा कि टेस्ट टीम में चयन का पैमाना रणजी होना चाहिए, न कि आईपीएल. सरफराज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 37 प्रथम श्रेणी मैचों में 79.65 की औसत से 3505 रन बनाये हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola