SL vs BAN Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में किया प्रवेश
Sri Lanka vs Bangladesh, Asia Cup Highlights: एशिया कप 2022 के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. इस जीत के साथ ग्रप बी से श्रीलंका सुपर चार में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गयी है. अफगानिस्तान अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर चार में जगह बना चुकी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने श्रीलंका को 184 रन का विशाल लक्ष्य दिया. आखिरी ओवर में श्रीलंका दो विकेट शेष रहते यह मुकाबला जीत गया. कुशल मेंडिस ने 60 रन और दानुसा सनाका ने 45 रनों की शानदार पारी खेली.
श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराया
श्रीलंका ने एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया. वहीं बांग्लादेश इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 60 रन और दानुसा सनाका ने 32 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली.
चमिका करुणारत्ने आउट, रोमांचक मोड़ पर मैच
मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है. चमिका करुणारत्ने आउट हो गये हैं. उन्होंने 10 गेंद पर 16 रन बनाये. टीम को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन बनाने होंगे. जबकि दो विकेट श्रीलंका के हाथ में हैं.
दानुसा सनाका अर्धशतक से चूके
दानुसा सनाका अर्धशतक से चूक गये हैं और आउट हो गये हैं. श्रीलंका को सातवां झटका लगा है. सनाका ने 32 गेंद पर 45 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्का लगाया.
वानिंदु हसरंगा आउट, श्रीलंका को छठा झटका
वानिंदु हसरंगा आउट दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. वे एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए हैं. इस समय टीम को उनकी जरूरत थी. उनकी जगह बल्लेबाजी करने चमीरा करुणारत्ने क्रीज पर आये हैं.
कुसल मेंडिस आउट, श्रीलंका को पांचवां झटका
कुसल मेंडिस अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. उनके आउट होने के बाद क्रीज पर वानिंदु हसरंगा आये हैं. मेंडिस ने 37 गेंद पर 60 रनों की शानदार पारी खेली.
कुसल मेंडिस का पचासा
श्रीलंका बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मेंडिस ने 32 गेंद पर 51 रन बना लिये हैं. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्का लगाया है. क्रीज पर उनका साथ दनुस सनाका दे रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए