South Africa vs Sri Lanka: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
New Delhi: South African bowler Marco Jansen with teammaes celebrate the dismissal of Sri Lankan batter Pathum Nissanka during the ICC Men’s World Cup ODI cricket match between Sri Lanka and South Africa at the Arun Jaitley Cricket Stadium, in New Delhi, Saturday, Oct 7, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI10_07_2023_000519B)
ICC World Cup 2023 के चौथे मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 102 रनों से हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 428 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. इससे पहले किसी भी टीम ने वर्ल्ड कप में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया. जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने काफी दम दिखाया, लेकिन अपनी टीम का स्कोर 326 रन तक ही पहुंचा पाए. लेकिन उन्हें बहादुरी से इस बड़े लक्ष्य का पीछा किया. मैच में एडन मारक्रम ने रिकॉर्ड शतक भी जड़ा. उन्होंने 49 गेंद पर शतक बनाया. जो अब तक का सबसे तेज शतक है.
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन बल्लेबाजों के शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 428 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. इससे पहले वर्ल्ड कप में किसी भी टीम ने इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर में 326 रन की बना सकी और यह मुकाबला हार गयी. दक्षिण अफ्रीका ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक (100 रन), रासी वान डेर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्कराम (106 रन) ने शतक जड़ा. मार्कराम ने 49 गेंद पर शतक जड़कर वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की.
SA vs SL LIVE: दासुन सनाका आउट, श्रीलंका को आठवां झटका
कप्तान दासुन सनाका आउट हो गये हैं. श्रीलंका को आठवां झटका लगा है. केशव महाराज ने सनाका को बोल्ड कर दिया. श्रीलंका को आठवां झटका 40वें ओवर में 291 के स्कोर पर लगा है. पथिराना नये बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.
SA vs SL LIVE: दासुन सनाका ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने अर्धशतक जड़ दिया है. सनाका ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. श्रीलंका के लिए लक्ष्य अब भी काफी दूर है. टीम ने 39 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं. जबकि लक्ष्य 429 रनों का है.
SA vs SL LIVE: श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं. छठे विकेट के रूप में चरिथ असालंका 79 रन बनाकर आउट हुए. उसके ठीक बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे दुनिथ वेलालागे बिना खाता खोले आउट हो गए. श्रीलंका को जीत के लिए 16 ओवर में 191 रनों की जरूरत है.
SA vs SL LIVE: 30 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 214 रन
श्रीलंका ने 30 ओवर की समाप्ति पर 214 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए अब 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं, जबकि आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. चरिथ असालंका शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और 58 गेंद पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर दासुन शनाका 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SA vs SL LIVE: 25 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 176 रन
श्रीलंका ने 25 ओवर में 176 रन बना लिए हैं. चरिथ असालंका एक छोर से आक्रामक हैं तो दूसरे छोर से दासुन सनाका संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. असालंका 43 रन और सनाका 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए