IND Vs NZ 1st T20 Highlights: पहले मुकाबले में 21 रन से हारा भारत, वॉशिंगटन सुंदर का तूफानी अर्धशतक बेकार
India Vs New Zealand Live Score Updates: रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे और डिरेल मिशेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 176 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी. सूर्यकुमार यादव ने 47 और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वे टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाये. आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए 32 रनों की जरूरत थी तब सुंदर आउट हो गये.
न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया
टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. ईशान किशन जल्दी आउट हो गये. उसके बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाये. अंतिम ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने 25 गेंद पर 50 रन जोड़कर उम्मीद जगायी, लेकिन भारत को वह भी जीत नहीं दिला पाये. भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी.
वॉशिंटगन सुंदर ने जड़ा अर्धशतक
वॉशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाये.
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 33 रन
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 33 रनों की जरूरत है. वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह क्रीज पर मौजूद हैं.
कुलदीप यादव आउट, टीम इंडिया को आठवां झटका
कुलदीप यादव बिना खाता खोले आउट हो गये. भारत को आठवां झटका लगा है. बल्लेबाजी करने क्रीज पर अर्शदीप सिंह आये हैं.
शिवम मावी रन आउट, भारत का सातवां झटका
शिवम मावी के रूप में भारत को सातवां झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कुलदीप यादव क्रीज पर आये हैं. न्यूजीलैंड ने मैच पर पकड़ बना ली है.
दीपक हुड्डा आउट, भारत को लगा छठा झटका
ऑलराउंडर दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कई जीवनदान के बाद भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. भारत को छठा झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए