IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से भारत का कब्जा, अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia 4th Test Drawn: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया ने 2-1 से अपना कब्जा जमा लिया है. इस टेस्ट सीरीज के चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रॉ रहा. इससे पहले भारते ने नागपुर में पहले टेस्ट में कंगारूओ को मात दी थी. टीम इंडिया यही नहीं रुकी और दिल्ली में दूसरा टेस्ट भी अपने नाम किया था. हालांकि कंगारूओं ने इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में वापसी की थी और मुकाबला अपने नाम किया था. पर चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ जिसके बाद टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया. अहमदाबाद में खेला गया सीरीज का आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा.

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, ट्रेविस हेड आउट

भारतीय टीम को आखिरकार दूसरी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने ट्रेविस हेड को 90 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसी के साथ अक्षर ने टेस्ट में 50वां विकेट हासिल किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ क्रीज पर आए.

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया को यह फायदा श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद हुई है. अब द ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत होगी.

लंच ब्रेक, भारत को विकेट की तलाश

अहमदाबाद के पांचवे दिन लंच ब्रेक होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को विकेट की तलाश है. भारत के पास अभी 18 रन की बढ़ हासिल है.

अश्विन ने दिलाई भारत को पहली सफलता, मैथ्यू कुह्नमैन आउट

पांचवें दिन के शुरुआत में ही भारत को बड़ी सफलता मिल गई. अश्विन ने मैथ्यू कुह्नमैन को 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले मारनस लाबुशेन क्रीज पर आए.

IND vs AUS: क्या अहमदाबाद टेस्ट ड्रा होने के बाद WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण

आखिरी दिन का खेल शुरू, हेड और कुह्नमैन क्रीज पर

अहमदाबाद टेस्ट के पांचवे दिन का खेल शुरू हो गया है. ट्रेविस हेड और मैथ्यू कुह्नमैन क्रीज पर मौजूद हैं. फिलहाल भारत के पास 88 रन की बढ़त हासिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola