ePaper
Live Updates

IND Vs NZ 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदा, हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी

Updated at : 22 Jul 2023 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
IND Vs NZ 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से रौंदा, हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी

India Vs New Zealand 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 168 रन से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया. भारत की धमाकेदार जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाये. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के नाबाद 126 रनों की पारी के दम पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में केवल 66 रन पर ढेर हो गयी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

टी20 में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. यह दो देशों के बीच खेले गए मैच में जीत का सबसे बड़ा अंतर है. इससे पहले भारत ने आयरलैंड को 2018 में 143 रन से हराया था. टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 2018 में 143 रन से हराया था. जबकि 2019 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 137 रन से हराया था.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

हार्दिक पांड्या ने चटकाये सबसे अधिक 4 विकेट

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 4 झटका दिया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 4 खिलाड़ियों को शिकार बनाया. जबकि अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिये.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 168 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत की धमाकेदार जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बड़ी भूमिका रही. भारत के 234 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में केवल 66 रन पर ढेर हो गयी.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड को 9वां झटका

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 9वां झटका दिया. पांड्या ने टिकनर को अपना चौथा शिकार बनाया. पांड्या ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर चार विकेट चटकाये. न्यूजीलैंड की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 66 ही बना पायी है.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

पांड्या की घातक गेंदबाजी, लॉकी फर्ग्यूसन को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजलैंड को 8वां झटका दिया. उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को शून्य के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. पांड्या ने अब तक 3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाया है.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

मावी ने न्यूजीलैंड को दिया 7वां झटका, ईश सोढ़ी आउट

शिवम मावी ने घातक गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले मिचेल सेंटनर को आउट किया. फिर ईश सोढ़ी को अपना दूसरा शिकार बनाया.

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड को 6ठा झटका, मिचेल सेंटनर आउट

10:28 PM. 1 Feb 2310:28 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट खोकर 38 रन बना ली है. भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. खास कर हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने. दोनों ने अबतक दो-दो विकेट चटकाये हैं. जबकि एक विकेट उमरान मलिक ने चटकाया.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

उमरान ने मिचेल को किया आउट

उमरान मलिक ने मिचेल ब्रेकवेल को 8 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया है. न्यूजीलैंड की आधी टीम 21 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गयी है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

ग्लेन फिलिप्स आउट, न्यूजीलैंड को चौथा झटका

ग्लेन फिलिप्स दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड को सात ही रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने स्लिप में फिलिप्स का शानदार कैच लपका है. एम ब्रेकवेल नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

कीवी को तीसरा झटका, चैपमैन आउट

कीवी टीम को पावर प्ले में ही तीसरा झटका लगा है. अर्शदीप सिंह की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन शून्य पर आउट हो गये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, डेवोन कॉनवे आउट

डेवोन कॉनवे एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. अर्शदीप सिंह की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने कॉनवे का कैच लपका. न्यूजीलैंड को 4 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड को पहला झटका, फिन एलेन आउट

सलामी बल्लेबाज फिन एलेन आउट हो गये हैं. सूर्यकुमार यादव ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर आये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रनों का लक्ष्य

भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज कमाल की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 63 गेंद पर 12 चौके और सात छक्के की मदद से 126 रन बनाये. राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

टीम इंडिया को चौथा झटका 

हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. शुभमन गिल शतक बनाकर खेल रहे हैं. नये बल्लेबाज के रूप में दीपक हुड्डा क्रीज पर आये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक 

शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 54 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

शुभमन गिल ने जड़ा पहला टी20 अर्धशतक

शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला टी20 अर्धशतक जड़ दिया है. गिल सात चौकों की मदद से 53 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को तीसरा झटका

सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

10 ओवर में भारत ने बनाये 102 रन

टीम इंडिया ने 10 ओवर की समाप्ति पर 102 रन बना लिये हैं. इस बीच भारत को ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी के रूप में दो झटके लगे हैं. शुभमन गिल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव दूसरी छोर पर उनके साथ हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी आउट

भारत को 87 रन पर दूसरा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी 44 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आये हैं. त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

भारत ने पावर प्ले में बनाये 58 रन

टीम इंडिया ने पावर प्ले में 58 रन बना लिये हैं. 6 ओवर की समाप्ति पर भारत को एक झटका लगा है. ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल क्रीज पर जमे हुए हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

टीम इंडिया को पहला झटका, ईशान किशन आउट

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है. किशन महज एक रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर राहुल त्रिपाठी आये हैं.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है. युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को मौका दिया गया है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय महिला U19 टीम हुई सम्मानित

आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-19 टीम को बीसीसीआई की ओर से सम्मानित किया गया. महान सचिन तेंदुलकर ने टीम को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा. महिला अंडर-19 टीम ने आईसीसी की यह ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. किसी भी भारतीय महिला टीम के लिए यह पहली आईसीसी ट्रॉफी है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारत का प्लेइंग XI

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारत ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल पिछले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं. आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय महिला U19 टीम को किया जायेगा सम्मानित

पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम को बीसीसीआई की ओर से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े छह बजे सम्मानित किया जायेगा. महान बल्लेबाज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर महिला टीम को सम्मानित करेंगे.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: भारत का संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड का संभावित प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND Vs NZ T20 LIVE: दो मैचों में स्पिनरों का दबदबा

पिछले दो मुकाबलों में पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिली है. खासकर स्पिनरों ने कमाल का टर्न हासिल किया. दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा कुछ ऐसा था कि न्यूजीलैंड 20 ओवर में 99 रन ही बना सकी. भारतीय पारी के 13 ओवर स्पिनरों ने फेंके, दोनों पारियों में 29.5 ओवर स्पिनरों ने गेंदबाजी की.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

IND Vs NZ T20 LIVE: शुभमन गिल और ईशान किशन दो मैच में फ्लॉप 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दो मुकाबलों में सलामी जोड़ी ईशान किशन और शुभमन गिल बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने कुछ दिनों पहले वनडे में दोहरा शतक जड़ा है. दोनों से आज ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है.

9:23 PM. 1 Feb 239:23 PM. 1 Feb

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जायेगा. यह एक निर्णायक मुकाबला होगा. जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया हर हाल में यह मुकाबला जीतना चाहेगी. भारत अब तक पिछले 24 घरेलू सीरीज में नहीं हारा है. हार्दिक यह लय बरकरार रखना चाहेंगे. भारत अपने टॉप के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. वहीं, गेंदबाजी में दो मैचों में जो प्रदर्शन दिखा है, उसे दुहराने का भी प्रयास करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola