World Cup से पहले भारत को पाक खिलाड़ी की चेतावनी, कहा- ‘हम 300 रन चेज कर लेंगे और हमारे…’

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के क्रिकेटर अब्दुल्लाह शफीक ने टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन
undefined

Abdullah Shafique On IND vs PAK World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

इस बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने वर्ल्ड कप से पहले भारत को चेतावनी दे दी है. उन्होंने बाबर आजम की कप्तानी के अलााव वर्ल्ड कप में अपनी टीम की उम्मीदों पर बयान दिया है. तो चलिए जानते हैं कि पाक खिलाड़ी ने क्या कहा है.

undefined

वर्ल्ड कप से पहले पाक खिलाड़ी अब्दुल्लाह शफीक ने कहा कि ‘हम भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए उत्साहित हैं, लेकिन यह हमारे लिए सिर्फ एक अन्य मैच की तरह है. हमारा पेस अटैक भी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और हम 300 रन का पीछा कर सकते हैं.’

undefined

इसके अलावा शफीक ने अपने कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि बाबर भाई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, जब वह आपकी तारीफ करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. दरअसल, पिछले दिनों ���ाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अब्दुल्लाह शफीक की मजकर तारीफ की थी, जिसके बाद अब शफीक ने भी अपने कप्तान की तारफी की है.

undefined

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले एशिया कप 2023 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला जाना है. इसके अलावा एशिया कप में तीन बार दोनों की भिड़ंत हो सकती है.

undefined

वहीं अगर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ओवर ऑल वनडे मुकाबलों की बात करें तो इसमें पाकिस्तान उस पर हावी नजर आता है. भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं, जबकि 73 मुकाबलों में हार का सामना किया है. लेकिन भारत ने पाकिस्तान को पिछले तीन वनडे मैचों में लगातार हराया है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच जून 2019 में खेला गया था. इसमें टीम इंडिया ने 89 रनों से जीत हासिल की थी. 

Also Read: World Cup 2023: फैंस पर चढ़ा भारत-पाकिस्तान मैच का खुमार, अहमदाबाद में आसमान छू रहे हैं होटलों के दाम
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola