Live Updates

WPL Final Highlights: मुंबई ने रचा इतिहास, वीमेंस प्रीमियर लीग की बनीं चैंपियन, ब्रंट ने खेली मैच जिताऊ पारी

Updated:
विज्ञापन

WPL Final 2023, MI VS DC Highlights: महिला प्रीमियर लीग (डबल्यूपीएल) 2023 में आज (26 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए 7 विकेट से मैच जीतकर वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 132 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से ब्रंट ने शानदार 60 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

मुंबई ने रचा इतिहास, WPL का खिताब जीता

मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला खिताब अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 132 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से ब्रंट ने शानदार 60 रनों की पारी खेली.

12 बॉल में मुंबई को चाहिए 21 रन

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. टीम को आखिरी दो ओवर में 21 रनों की जरुरत है. टीम के लिए नैट सीवर ब्रंट 53 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं.

मुंबई को लगा तीसरा झटका, हरमनप्रीत आउट

मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 रन बनाकर रन आउट हो गईं.

आखिरी 4 ओवर में मुंबई को चाहिए 37 रन

मुंबई इंडियंस को आखिरी चार ओवर में 37 रन बनाने हैं. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 और नैट सीवर ब्रंट 35 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

हरमनप्रीत कौरऔर नैट सीवर ब्रंट ने पारी को संभाला

मुंबई की पारी संभल गई है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सीवर ब्रंट शानदार बैटिंग कर रही हैं. दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी निभा ली है. टीम को अभी जीत के लिए 57 रनों की जरुरत है.

रोमांचक हुआ मुकाबला दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स शानदार बॉलिंग कर रही है. मुंबई 10 ओवर में सिर्फ 51 रन बना सकी है. वहीं यह मुकाबला काफी रोमांचक होते जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola