SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन
SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को भारत को पारी और 32 रन से हराकर दो मैच की शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई. पहली पारी में भारतीय टीम केवल 245 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जबकि दूसरी पारी में पूरी टीम इंडिया 131 रन पर ही आउट हो गई.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को भारत को पारी और 32 रन से हराकर दो मैच की शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई. पहली पारी में भारतीय टीम केवल 245 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जबकि दूसरी पारी में पूरी टीम इंडिया 131 रन पर ही आउट हो गई. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

दक्षिण अफ्रीका ने तीन दिन में ही भारत को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहली पारी में टीम 245 रन पर ही ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 408 पर आउट हो गई. अफ्रीकी टीम ने भारत को दूसरी पारी में केवल 131 रन पर ऑल आउट कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने जमाया शतक

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने शतकीय पारी खेली. एल्गर ने 287 गेंदों का सामना किया, जिसमें 28 चौकों की मदद से 185 रनों की पारी खेली. जबकि मार्को जेनसन ने भी 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली. एल्गर की शतकीय पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ दी मैच दिया गया.

Also Read: ‘सबको जवाब मिलेगा’, रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सवाल पर बेबाकी से रखी अपनी बात

भारत की ओपनिंग जोड़ी ने किया निराश

भारत की हार के पीछे सबसे बड़ी वजह ओपनिंग जोड़ी का खराब प्रदर्शन रहा. दोनों पारियों में कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने कुछ खास नहीं किया. पहली पारी में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए केवल 13 रनों की साझेदारी बनी, तो दूसरी पारी में केवल 5 रन की ही साझेदारी बनी. पहली पारी में रोहित शर्मा केवल 5 रन बना पाए, तो दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं जयसवाल ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 5 रन बनाया.

भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल सफल बल्लेबाज

भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया. पहली पारी में केएल राहुल ने 101 रनों की पारी खेली, तो विराट कोहली ने पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रनों की पारी खेली.

3 जनवरी से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा. यह मैच कैपटाउन में खेला जाना है. दूसरा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. सीरीज बचाने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में मैच जीतना होगा या फिर डॉ कराना होगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola