Live Updates

SL vs Ban T20 WC: चरिथ असालंका का शानदार अर्धशतक, श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा

Published at :24 Oct 2021 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
SL vs Ban T20 WC: चरिथ असालंका का शानदार अर्धशतक, श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा

Sharjah : Sri Lanka's Bhanuka Rajapaksa, left, and Charith Asalanka gesture to each other during the Cricket Twenty20 World Cup match between Sri Lanka and Bangladesh in Sharjah, UAE, Sunday, Oct. 24, 2021.AP/PTI Photo(AP10_24_2021_000150A)

शारजाह ग्राउंड में आज श्रीलंका और बांग्लादेश का अहम मुकाबला हुआ. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश ने श्रीलंका को 172 रनों का लक्ष्य दिया. इस मैच को श्रीलंका ने 18.2 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया है. चरिथ असालंका ने शानदार 80 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया 

श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है. इस प्रकार श्रीलंका ने सुपर 12 का पहला मुकाबला जीत लिया है. बांग्लादेश ने श्रीलंका को 172 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में श्रीलंका ने 18.2 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया.

वानिंदु हसरंगा आउट, श्रीलंका को चौथा झटका

वानिंदु हसरंगा के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 88 रनों की जरूरत है.

अविष्का फर्नांडो आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका

अविष्का फर्नांडो बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. 100 रन के अंदर श्रीलंका के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं.

श्रीलंका को पहलाझटका, कुसल परेरा आउट

सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. परेरा अपनी टीम के लिए एक ही रन बना सके.

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 172 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया है. सलामी गेंदबाज मोहम्मद नईम और मुस्तफीकुर रहीम ने शानदार अर्धशतक बनाया. बांग्लादेश ने अपनी पारी में 4 विकेट गंवाए.

अफिफ हुसैन आउट, बांग्लादेश को चौथा झटका

अफिफ हुसैन रन आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. हुसैन 6 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए हैं. बांग्लादेश का स्कोर 18 ओवर की समाप्ति पर 149 रन था.

अर्धशतक जड़कर मोहम्मद नईम हुए आउट

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम ने अर्धशतक जड़ दिया है. मोहम्मद नईम तीसरे विकेट के रूप में 52 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए. उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 16 ओवर में 129 रन बना लिए.

10 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 72 रन

बांग्लादेश ने 10 ओवर की समाप्ति पर 72 रन बना लिए हैं. इस दौरान बांग्लदेश के दो बल्लेबाज आउट हो गये हैं. सलामी बल्लेबाज लिटन दास 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शकिब अन हसन ने 10 रन का योगदान दिया. मोहम्मद नईम और मुस्तफिकुर रहीम क्रीज पर मौजूद हैं.

बांग्लादेश को दूसरा झटका, शाकिब अल हसन आउट

सलामी बल्लेबाज लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन का विकेट भी जल्द ही गिर गया. इस प्रकार बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा है. हसन 7 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. हसन कुमाररत्ने की गेंद पर बोल्ड हुए हैं.

बांग्लादेश को पहला झटका, लिटन दास आउट

सलामी बल्लेबाज लिटन दास आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को पहला झटका लगा है. लिटन दास 16 गेंद पर 16 रन बनाए. दास लाहिरु कुमारा की गेंद पर आउट हुए हैं. छठे ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका लगा है.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर लिटन दास और मोहम्मद नईम क्रीज पर मौजूद हैं. दो ओवर में बांग्लादेश ने 9 रन बना लिए हैं.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा.

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

शारजाह ग्राउंड में आज श्रीलंका और बांग्लादेश का अहम मुकाबला है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने सुपर 12 के सफर की शुरुआत करना चाहेंगी. ओमान से मिली हार के बार बांग्लादेश का हौसला थोड़ा पस्त है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola