Live Updates

SL vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर की अपने अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

Sri Lanka vs Afghanistan Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप 2022 के के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका को 105 रन पर समेट दिया. जवाब में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत की और छह ओवर में ही टीम के स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया. अफगानिस्तान को पहला झटका 83 रन पर लगा. इसके बाद एक और बल्लेबाज रन आउट को गया. अंत में टीम ने 11वें ओवर में जीत दर्ज कर ली. अफगानिस्ता को अब अपने अगले ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ना है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान आठ विकेट से जीता

अफगानिस्तान ने एशिया कप के मुख्य चरण के शुरुआती टी-20 मुकाबले में शनिवार को यहां श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान ने जीत के मिले 106 रन के लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. टीम के लिए बाद रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरतउल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाये.

रहमानुल्ला गुरबाज आउट, अफगानिस्तान को पहला झटका

विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज आउट हो गये हैं. उन्होंने 18 गेंद पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वानिंदु हसरंगा ने उन्हें बोल्ड कर दिया. अफगानिस्तान को पहला झटका 83 रन पर लगा. टीम को जीत के लिए महज 106 रन बनाने हैं.

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. जीत के लिए 106 रन बनाने होंगे. सलामी बल्लेबाज के तौर पर हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज क्रीज पर मौजूद हैं.

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 105 रन पर रोका

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 105 रनों पर रोक दिया है. फजलहक फारूकी ने तीन विकेट चटकाये कप्तान मोहम्मद नबी को दो सफलता मिली. मुजीब उल रहमान ने भी दो विकेट लिये. श्रीलंका के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये. तीन बल्लेबाज को शून्य पर आउट हो गये. अंत में चमीरा करुणारत्ने ने 31 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया.

श्रीलंका की टीम संकट में, 8 बल्लेबाज आउट

श्रीलंका के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. टीम का स्कोर अब भी 80 के नीचे हैं. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा और एक के बाद एक विकेट चटकाये.

दासुन सनाका आउट, श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका को छठा झटका लगा है. दासुन सनाका शून्य पर आउट हो गये हैं. कप्तान मोहम्मद नबी की गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्ला गुरबाज ने उनका कैच लपका.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola