ICC Ranking: शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर

Updated:
विज्ञापन
ICC Ranking: शुभमन गिल और ईशान किशन वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर

आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप थ्री में पहुंच गये हैं. गिल ने नेपाल के खिलाफ सोमवार को नाबाद 67 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर वह 750 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

आईसीसी ने वनडे को लेकर ताजा रैंकिंग जारी कर दिया है. जिसमें बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के केवल दो खिलाड़ी शामिल हैं. शुभमन गिल और ईशान किशन ने मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के कारण वनडे रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में पहुंच गये हैं.

बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप थ्री में

आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप थ्री में पहुंच गये हैं. गिल ने नेपाल के खिलाफ सोमवार को नाबाद 67 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर वह 750 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दूसरी तरफ किशन ने 12 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 624 रेटिंग अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली थी.

विराट कोहली 10वें नंबर पर, कप्तान रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर

आईसीसी ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली 695 अंकों के साथ 10वें नंबर पर बने हुए हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा टॉप 10 से बाहर हो गये हैं. रोहित शर्मा के 690 अंक हैं.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे रैंकिंग में टॉप पर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 882 अंकों के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने टॉप 10 में जगह बनायी है. बाबर आजम के अलावा, इमाम-उल-हक 732 अंकों के साथ चौथे नंबर पर और फखर जमान 721 अंकों के साथ 7वें नंबर पर बने हुए हैं.

Also Read: शुभमन गिल या यशस्वी जायसवाल नहीं, भारत के विश्व कप विजेता स्टार को इस युवा खिलाड़ी में दिखता है भविष्य

गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में केवल एक खिलाड़ी

आईसीसी की ताजा वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के केवल एक खिलाड़ी को जगह मिली है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 652 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं. वह भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद कुलदीप यादव 12वें और जसप्रीत बुमराह 35वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शीर्ष पर काबिज हैं.

हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर सूची में टॉप 10 में

ऑलराउंडरों की सूची में हार्दिक पांड्या शीर्ष 20 में शामिल अकेले भारतीय क्रिकेटर हैं. वह 220 रेटिंग अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस सूची में 372 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं. ऑलराउंडर सूची में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 302 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. जबकि जिंबाब्वे के सिकंदर रजा 287 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हैं. ऑलराउंडरों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान 259 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola