ePaper

इंतजार खत्म, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Updated at : 25 Dec 2024 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy 2025 Schedule

Champions Trophy 2025 Schedule

Champions Trophy 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बहुप्रतिक्षित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और 9 मार्च को इसका फाइनल खेला जाएगा. भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया. हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होने वाला यह एलीट टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ शुरू होगा. फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. भारत चैंपियंस ट्रॉफी का अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगा. भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा. भारत के क्वालीफाई नहीं करने की स्थिति में फाइनल लाहौर में खेला जाएगा.

भारत दुबई में खेलेगा अपने सभी मैच

कुल 8 टीमों को दो समूहों में बांटा गया है. ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. भारत 23 फरवरी को दुबई में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. आईसीसी ने कहा कि 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 लीग मैच होंगे और यह पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें…

संजू सैमसन का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाना मुश्किल, पूर्व भारतीय स्टार ने बताई वजह

भारत दौरे के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड स्क्वाड की घोषणा, मैच जिताने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

फाइनल लाहौर में खेला जाएगा

पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची में इस टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान के हरेक स्टेडियम में तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे. लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा. लाहौर 9 मार्च को होने वाले फाइनल की मेजबानी भी करेगा, अगर भारत क्वालीफाई नहीं करता. भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे. पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा.

दोनों ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश.
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड.

चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – कराची, पाकिस्तान.
20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत – दुबई.
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – कराची, पाकिस्तान.
22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – लाहौर, पाकिस्तान.
23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत – दुबई.
24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड – रावलपिंडी, पाकिस्तान.
25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी – पाकिस्तान.
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड – लाहौर, पाकिस्तान.
27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – रावलपिंडी, पाकिस्तान.
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – लाहौर, पाकिस्तान.
01 मार्च – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड – कराची, पाकिस्तान.
02 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत – दुबई.
04 मार्च – सेमी-फाइनल 1 – दुबई.
05 मार्च – सेमीफाइनल 2 – लाहौर, पाकिस्तान.
9 मार्च – फाइनल – लाहौर.
(सभी मैच डे-नाइट होंगे)

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola