ePaper

सरफराज खान के टीम इंडिया में सेलेक्शन पर उनके पिता ने BCCI को भेजा खास संदेश, देखें वीडियो

Updated at : 30 Jan 2024 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
सरफराज खान के टीम इंडिया में सेलेक्शन पर उनके पिता ने BCCI को भेजा खास संदेश, देखें वीडियो

टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. सरफराज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा होंगे. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से कुछ ही दिन पहले भारत को बड़ा झटका उस समय लगा, जब केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए. बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया. उनमें एक नाम मुंबईकर सरफराज खान का भी है. सरफराज को काफी समय से टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी. सरफराज घरेलू सीरीज में कई बार धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने भारत ए की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी शतक ठोक दिया है. अब उनके टीम में शामिल होने के बाद उनके पिता नौशाद खान ने बीसीसीआई को एक वीडियो संदेश भेजा है.

सरफराज के पिता ने कही यह बात

सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें वह बीसीसीआई का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. नौशाद खान वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं, ‘आप सभी जानते हैं कि सरफराज को आज अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला है. मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, खासकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जहां वह बड़ा हुआ. इसके अलावा, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जहां उसे अनुभव मिला.

Also Read: IND vs ENG: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, स्टार बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

नौशाद खान आगे कहते हैं, ‘भरोसा करने के लिए बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की और उनका समर्थन किया.’ उन्होंने कहा, ‘हम सभी को उम्मीद है कि वह देश के लिए अच्छा खेलेंगे और टीम की जीत में योगदान देंगे.’ यह वीडियो सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. मुशीर इस समय अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं.

https://www.instagram.com/reel/C2rsiESBAn9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=27084726-f7da-4e46-8680-26d3a4914b7c

पहले टेस्ट में 28 रनों से हारा भारत

टेस्ट सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड ने चौथे ही दिन भारत को 28 रनों से हरा दिया. शुरुआती तीन दिनों में अधिकांश समय मैच में आगे रहने के बाद रोहित शर्मा की टीम रविवार को हैदराबाद में पिछड़ गई. भारत को शुक्रवार से विशाखापत्तनम में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड से खेलना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को भारत की टीम में शामिल किया गया है.

Also Read: IND vs ENG: आखिरी तीन टेस्ट में विराट कोहली की हो सकती है वापसी, फिरंगियों के छुड़ाएंगे छक्के

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola