संजू सैमसन ने अपनी चोट पर दिया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिल सकता है मौका

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के समय तीन जनवरी को सैमसन के घुटने में चोट लग गयी थी. जब उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में चोटिल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टी20 और वनडे सीरीज में उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा. अब सैमसन को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च महीने में वनडे सीरीज के लिए उनका टीम में चयन हो सकता है, जिसकी घोषणा बीसीसीआई ने अब तक नहीं की है.
संजू सैमसन के बाहर होने के बाद जितेश शर्मा को भारतीय टीम में पहली बार जगह बनाने का मौका मिला है. सैमसन का घुटना उस समय टर्फ पर फंस गया था जब वह डीप थर्ड पर बाउंड्री रोकने के लिए स्लाइड कर रहे थे. तीन जनवरी को सैमसन की चोट पर बीसीसीआई के बयान में कहा गया था कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम आज दोपहर मुंबई में उन्हें स्कैन और विशेषज्ञ राय के लिए ले गयी और उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गयी है.
Also Read: ‘All Is Well’: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के स्टार संजू सैमसन ने किया पोस्ट
सैमसन ने अपनी चोट पर अपडेट देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. इंस्टा पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पैड पहने हुए खड़े हैं और बल्लेबाजी के लिए लगभग तैयार दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अब तक टीम का एलान नहीं किया है. ऐसे में सैमसन चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं.
https://www.instagram.com/p/Cn80K6tycH8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार है, जो 17 मार्च से को पहले वनडे मुकाबले के साथ शुरू होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को यहां चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह 2023 इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले भारत का अंतिम घरेलू सीरीज होगा. 2021 में अपना वनडे डेब्यू करने के बाद, सैमसन ने 2022 में प्रारूप में 10 मैच खेले हैं. जिसमें 71 की औसत से दो अर्द्धशतक के साथ 284 रन बनाये हैं. ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, सैमसन की टक्कर पिछले महीने दोहरा शतक बनाने वाले ईशान किशन और केएल राहुल से है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




