ePaper

कौन है वर्तमान क्रिकेट का रिचर्ड हेडली? संजय मांजरेकर ने इस खिलाड़ी का लिया नाम

Updated at : 22 Jun 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG Jasprit Bumrah Celebrates Wicket.

IND vs ENG Jasprit Bumrah Celebrates Wicket. Image: X

Sanjay Manjrekar Lauds Jasprit Bumrah: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के तीनों विकेट लेकर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने जैक क्रॉली, बेन डकेट और जो रूट को आउट किया, जबकि हैरी ब्रूक नो बॉल पर बच गए. संजय मांजरेकर ने बुमराह की तारीफ करते हुए उनकी तुलना सर रिचर्ड हैडली से की.

विज्ञापन

Sanjay Manjrekar Lauds Jasprit Bumrah: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे चमकते हुए सितारे साबित हुए. उन्होंने इंग्लैंड (IND vs ENG) की पारी में अब तक गिरे सभी तीनों विकेट अपने नाम किए, जबकि बाकी भारतीय गेंदबाज प्रभावशाली नहीं दिखे. इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं. बुमराह ने जैक क्रॉली (4), बेन डकेट (62) और जो रूट (28) को आउट किया. जो रूट का विकेट मैच की दिशा के लिहाज से बेहद अहम माना गया, हालांकि बुमराह और भारत को एक विकेट और मिल सकता था, लेकिन अंतिम ओवर में नो बॉल पर हैरी ब्रूक को जीवनदान मिल गया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बुमराह के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उनकी तुलना न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली (Sir Richard Hadlee) से की. 

मांजरेकर ने ‘मैच सेंटर लाइव’ में कहा, “अब तक मैच में चार शतक लग चुके हैं, तीन भारत की ओर से और एक इंग्लैंड की ओर से, लेकिन अगर कोई गेंदबाज वाकई खास लगा है, तो वो सिर्फ बुमराह हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हर बार जब वह गेंदबाजी के लिए आए, ऐसा लगा कि विकेट मिलने ही वाला है. मुझे एक ही गेंदबाज याद आता है, जिसका ऐसा असर होता था वो थे रिचर्ड हैडली. वह न्यूजीलैंड के एक अपेक्षाकृत कमजोर आक्रमण का हिस्सा थे, लेकिन जब भी वह आते, लगता था विकेट तुरंत गिर सकता है.”

मांजरेकर ने कहा, “इन दोनों में जो समानता है, वो है उनकी गेंदबाजी पर महारत. जब मैंने हैडली को करीब से देखा, तो लगा कि वह अपने काम के सच्चे उस्ताद हैं और वही एहसास बुमराह को देखकर भी आता है.” बुमराह को एक विकेट और मिल सकता था, लेकिन अंतिम ओवर में उन्होंने तीन नो बॉल फेंकी, जिसकी वजह से इंग्लैंड को राहत मिली. 

हेडिंग्ले मैच का अब तक का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत की पारी में तीन बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाए यशस्वी जायसवाल ने 101 रन (159 गेंदों में, 16 चौके), कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन (227 गेंदों में, 19 चौके और 1 छक्का) और ऋषभ पंत ने 134 रन (178 गेंदों में, 12 चौके और 6 छक्के) बनाए. भारत एक समय 430/4 के स्कोर पर था, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 471 पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट लिए. स्टोक्स ने 4/66 और टंग ने 4/86 का आंकड़ा हासिल किया.

2026 टी20 विश्व कप के लिए इस टीम ने किया क्वालिफाई, लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर मचाया तहलका

विराट-रोहित के लिये आसान नहीं होगा, सौरव गांगुली ने 2027 विश्व कप के लिए दिग्गजों पर दी अपनी राय 

‘इसमें कुछ गलत नहीं, मैं होता तो सीधे…’ ऋषभ पंत को मिला पूर्व क्रिकेटरों का साथ, सबने जमकर सराहा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola