धोनी के चहेते ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीरें, लोगों ने लुटाया जमकर प्यार

Updated at : 05 Jan 2022 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
धोनी के चहेते ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीरें, लोगों ने लुटाया जमकर प्यार

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन को भारत में भी अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं.

विज्ञापन
undefined

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) को भारत में भी अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं. इंडियन प्रीमीयर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट फैन्स के भी चहेते बन गए हैं. आइपीएल और उससे पहले भारत के लिए हुए सीरीज में उनका प्रदर्शन कमाल का था.

undefined

सैम करन ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है. चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस उन्हें बड़ा मैच विनर मानते हैं. जिस तरह से करन ने कुछ मुकाबलों में क्रीज पर जाते ही बड़े छक्के जड़े हैं वो उनके टैलेंट को दर्शाता है. वैसे सैम करन क्रिकेट के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं.

undefined

वहीं नये साल के शुरुआत में सैम करन ने अपनी अपनी गर्लफ्रेंड इसाबेला के साथ कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में ये कपल काफी प्यारा दिख रहा है. जब करन क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताते हैं और उनके साथ ट्रैवल करते हैं और ऐसे ही सफर के कई फोटो उन्होंने पोस्ट किए हैं.

undefined

बता दें कि सैम की गर्लफ्रेंड का पूरा नाम इसाबेला साइमंड्स विलमोट, वह आईपीएल के दौरान सैम के साथ भारत भी आ चुकी हैं. तब सैम पंजाब किंग्स (तब किंग्स XI पंजाब) की टीम का हिस्सा थे.

undefined

सैम करन (Sam Curran) और इसाबेल को घूमने का काफी शौक है और यह दोनों लगातार घूमते रहते हैं. इन दोनों के इंस्टाग्राम पर इनके घूमने का काफी तस्वीरें देखने को मिलती है. इसाबेला का जन्म 13 मई 1998 को लंदन में हुआ था. अपनी खूबसूरती को लेकर भी इसाबेला इंग्लैंड में सुर्खियों में रहती हैं.

undefined

सैम करन और इसाबेला अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है. सैम फिलहाल टीम से बाहर हैं वह ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola