रोहित ने बताया शिखर धवन का मजेदार किस्सा, कैसे बांग्लादेश टूर के दौरान गाने लगे थे गाना

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2020 1:44 PM

विज्ञापन

रोहित ने शिखर के बारे में में दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें वो बांग्लादेश टूर के दौरान मैदान पर गाना गाने लगे थे

विज्ञापन

बीसीसीआई ने नेट्स विद मयंक एपिसोड का की झलक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिसमें उन्होंने मयंक अग्रवाल, शिखर धवन और रोहित शर्मा के वीडियो की एक झलक पेश की है. इस वीडियो में रोहित ने शिखर के बारे में में दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

रोहित ने 2015 के बंग्लादेश दौरे का जिक्र किया है जब शिखर धवन मैदान पर ही गाना गाने लग गए थे.

रोहित ने कहा कि 2015 में हम बंग्लादेश में खेल रहे थे. मैं फर्स्ट स्लिप पर खड़ा था और शिखर धवन तीसरे स्लिप पर खड़े थे. तभी अचानक शिखर धवन गाना गाने लगे. उस वक्त बल्लेबाज तमीम इकबाल थे. जबकि गेंदबाज गेंद फेंकने के लिए रनअप ले चुका था.

शिखर को बीच मैदान पर इस तरह गाना गाते सुनकर सभी खिलाड़ी हैरान हो गए और मैदान पर सभी हंसने लगे. तमीम इकबाल खुद भी हैरान हो गए थे. वो सोच में पड़ गए थे कि ये आवाजें कहां से आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘हो सकता हूं कि मैं इस समय उस तरह का मजाकिया नहीं लग रहा हूूं, लेकिन जब यह मैदान पर हुआ तो हम सभी जोर जोर से हंसने लगे थे. इस घटना के जिक्र होने के बाद धवन खुद भी इस गाने को गाकर सुनाया.

बता दें कि शिखर धवन अपने मस्त मौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं, न सिर्फ मैदान पर बल्कि वो सोशल मीडिया पर भी अपने फनी वीडियो डालते रहते हैं. अभी हाल ही में शिखर धवन ने पठान के साथ अपनी लव स्टोरी कहानी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह शिखर धवन को प्यार हुआ था. गौरतलब है कि धवन आज कल कोरोना वायरस के इस ब्रेक में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर रहे हैं.

वो अपनी हर फनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. क्रिकेट के मैदान पर गब्बर और रोहित की जोड़ी खूब जमती है. बता दें कि धवन और रोहित 2013 से लेकर 2020 तक 107 पारियों में भारत के लिए ओपनिंग की है जिसमें उन दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी ने 45 से ज्यादा की औसत से 4802 रन बनाए हैं. जिसमें 16 बार इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola