ePaper

Road Safety World Series 2021 : मास्टर ब्लास्टर सचिन ने जमाया ऐसा छक्का, लारा भी बधाई देने से खुद को नहीं रोक पाये

Updated at : 17 Mar 2021 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Road Safety World Series 2021 : मास्टर ब्लास्टर सचिन ने जमाया ऐसा छक्का, लारा भी बधाई देने से खुद को नहीं रोक पाये

Road Safety World Series 2021, Master blaster, Sachin Tendulkar, Brian Lara, 1st Semi Final, India Legends vs West Indies Legends रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के पहले सेमीफाइनल मैच में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर की बेहतरीन पारी देखने को मिली. सचिन जिस तरह से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज रहे थे, देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि वो 47 साल के हो गये हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

विज्ञापन

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के पहले सेमीफाइनल मैच में क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर की बेहतरीन पारी देखने को मिली. सचिन जिस तरह से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज रहे थे, देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि वो 47 साल के हो गये हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 65 रनों की कप्तानी पारी खेली. सचिन ने अपनी अर्धशकीय पारी के दौरान केवल 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 6 चौके जमाये.

मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर ने एक छक्का ऐसा जमाया, जिसे देखकर वेस्टइंडीज टीम के कप्तान ब्रायन लारा भी खुद को बधाई देने से नहीं रोक पाये. लारा, सचिन के पास आये और उन्हें बधाई दिया. उस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान भी दिखी. मालूम हो सचिन और लारा दुनिया के महान बल्लेबाज तो हैं. इसके अलावा दोनों निजी जीवन में अच्छे दोस्त भी हैं.

Also Read: IND vs SA : मिताली और हरमनप्रीत कौर ने वनडे में रचा इतिहास, साझेदारी का बनाया अनोखा रिकॉर्ड, छोड़ दिया सभी को पीछे

सचिन तेंदुलकर ने सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाया. जबकि कैफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाया. इसके अलावा सचिन ने यूसुफ पठान के साथ 31 रनों की साझेदारी निभायी.

Also Read: IND vs SA Women’s 5th ODI : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 4-1 से कब्जा, बेकार गयी मिताली की विस्फोटक पारी

गौरतलब है कि सचिन के विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया. भारत की ओर से युवराज सिंह ने भी तूफानी पारी खेली. उन्होंने 1 चौके और 6 छक्कों की मदद से 20 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाये.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola