Live Updates

Road Safety World Series 2021: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, थरंगा का अर्धशतक

Updated:
विज्ञापन

Road Safety World Series 2021 LIVE Steaming: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 का दूसरा मुकाबला आज श्रीलंका लीजेंड्स (Srilanka Legends) और वेस्ट इंडीज लीजेंड्स (Westindies Legends) के बीच है. शुक्रवार को खेले गये इस साल के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया. श्रीलंका की टीम की अगुआई तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) कर रहे हैं. वहीं दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) वेस्ट इंडीज के लिए कप्तानी कर रहे हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सभी मैच खेले जायेंगे. कलर्स सिनेप्लेक्स पर आप इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे.

विज्ञापन

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, थरंगा का अर्धशतक

इस साल के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंडस को पांच विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा ने बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने आखिरी में चौका लगाकर टीम को जीत दिलायी और अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

श्रीलंका को पांचवां झटका, मेंडिस काउट

अजंता मेंडिस के रूप में श्रीलंका को पांचवां झटका लगा है. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 14 गेंद में 13 रनों की जरूरत है.

श्रीलंका को दूसरा झटका, दिलशान अर्धशतक से चूके

तिलकरत्ने दिलशान के रूप में श्रीलंका लीजेंड्स का दूसरा झटका लगा है. दिलशान 47 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये.

श्रीलंका को पहला झटका, जयसूर्या आउट

सनथ जयसूर्या के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. जयसूर्या 12 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, दिलशान- जयसूर्या क्रीज पर 

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर सनथ जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान बल्लेबाजी करने आए हैं. दिलशान आते ही आक्रमक अंदाज में दिख रहे हैं.

लारा का शानदार अर्धशतक, श्रीलंका को 158 रन का लक्ष्य

ब्रायन लारा के शानदार अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए. अब जीत के लिए श्रीलंका लीजेंड्स को 158 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola