Live Updates

Road Safety World Series 2021 1st Semi Final IND vs WI : सचिन-युवराज की विस्फोटक पारी, वेस्टइंडीज को हराकर भारत फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

Road Safety World Series 2021, 1st Semi Final, India Legends vs West Indies Legends, Live Score Updates, Sachin Tendulkar vs Brian Lara playing 11 वेस्टइंडीज को 12 रनों से हराकर भारत रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के फाइनल में जगह बना लिया है. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 206 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

आखिरी गेंद तक बना रहा मैच का रोमांच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले सेमीफाइनल में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा. वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. भारत की ओर से आखिरी ओवर इरफान पठान ने डाला. लेकिन पठान ने आखिरी ओवर में केवल 4 रन दिये और एक विकेट चटकाया. पठान ने पहला गेंद डॉट फेंका, दूसरी गेंद पर एक रन, तीसरी गेंद पर देवनारायण को रन आउट कर दिया. चौथी गेंद में कोई रन नहीं बने. पांचवीं गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दो रन बनाये. अब आखिरी गेंद पर लारा की टीम को जीत के लिए 13 रन बनाने थे. आखिरी गेंद में भी पठान ने कोई रन नहीं दिये.

सचिन-युवराज की विस्फोटक पारी, वेस्टइंडीज को हराकर भारत फाइनल में

वेस्टइंडीज को 12 रनों से हराकर भारत रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के फाइनल में जगह बना लिया है. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट खोकर केवल 206 रन ही बना पायी. वेस्टइंडीज की ओर से स्मिथ ने 36 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 63 रन बनाये. जबकि देवनारायण ने 59 और लारा ने 46 रनों की पारी खेली.

वेस्टइंडीज को छठा झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा. देवनारायण 59 रन बनाकर रन आउट हुए.

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका, विनय कुमार ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाये

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है. विनय कुमार ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाये. विनय कुमार ने पहले लारा को 46 रन पर, फिर बेस्ट को 2 रन पर अपना शिकार बनाया.

वेस्टंइडीज को चौथा विकेट, विनय ने लारा को किया बोल्ड

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को चौथा झटका लगा है. विनय कुमार ने लारा को बोल्ड कर भारत को चौथी सफलता दिलाया. लारा ने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 28 गेंदों में 46 रन बनाये.

स्मिथ के बाद नरसिंह ने जमाया अर्धशतक, मैच रोमांचक मोड़ पर

वेस्टइंडीज की ओर से स्मिथ और नरसिंह ने अर्धशतक जमाया. स्मिथ तो आउट हो गये, लेकिन नरसिंह अर्धशतक जमाने के बाद भी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. 16 ओवर में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 173 रन बना लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola