Live Updates

RCB vs SRH IPL 2021: हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

RCB vs SRH IPL 2021 आईपीएल 2021 के 52में मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया. बैंगलोर को जीत के लिए 142 रन बनाने थे, लेकिन कोहली सेना 20 ओवर में 6 विकेट पर केवल 137 रन ही बना पायी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. 20वें ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर भुवी को सौंपा गया. जबकि बल्लेबाजी पर जॉर्ज गार्टन थे. पहली गेंद पर एक भी रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर गार्टन ने एक रन लिया और स्ट्राइक डिविलियर्स को दे दिया. तीसरी गेंद पर डिविलियर्स कोई रन नहीं बना पाये. अब आरसीबी को 3 गेंद में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. लेकिन डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर रोमांच बढ़ा दिया. आरसीबी को 2 गेंद में 6 रन की दरकार थी. लेकिन अब मौका था भुवनेश्वर का. उन्होंने चौथी डॉट डाली और पांचवीं गेंद पर केवल एक रन दिया.

आरसीबी की ओर से पडिक्कल और मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की

आरसीबी की ओर से पडिक्कल और मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. पडिक्कल ने 41 और मैक्सवेल ने 40 रनों की पारी खेली. हैदराबाद की ओर से भुवी, होल्डर, कौल, मलिक और राशिद खान ने एक-एक विकेट चटकाये.

हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 4 रन से हराया

आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में हैदराबाद ने बैंगलोर को 4 रन से हरा दिया और कोहली सेना के प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर पहुंचने के सपने को झटका दिया. बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 137 रन ही बना पायी. जबकि जीत के लिए उसे 142 रन चाहिए थे.

आरसीबी को 6ठा झटका, शाहबाज अहमद 14 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छठा झटका लगा. शाहबाज अहमद 14 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें होल्डर को अपना शिकार बनाया.

आरसीबी को 5वां झटका, पडिक्कल 41 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. राशिद खान ने देवदत्त पडिक्कल को अपना शिकार बनाया. पडिक्कल ने 52 गेंदों में 4 चौके की मदद से 41 रन बनाये.

आरसीबी को चौथा झटका, मैक्सवेल 40 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. मैक्सवेल 25 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल को विलियमसन ने रन आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola