RCB vs GT, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, चमके सिराज और बटलर

Gujarat Titans beat Bengaluru
RCB vs GT, IPL 2025: मोहम्मद सिराज और साई किशोर की उम्दा गेंदबाजी के बाद जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ 8 विकेट की आसान जीत दर्ज की. गुजरात ने आरसीबी को पहले 169 रन पर रोका, फिर केवल दो विकेट खोकर 17.5 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. मौजूदा सीजन में आरसीबी की यह पहली हार है.
RCB vs GT, IPL 2025: आरसीबी के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफाइन रदरफोर्ड (नाबाद 30, 18 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत हासिल की. सिराज ने इससे पहले 19 रन देकर तीन जबकि किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.
आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन, जितेश और टिम डेविड ने खेली तूफानी पारी
आरसीबी की ओर से लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया. मेजबान टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन लिविंगस्टोन और डेविड की पारी की बदौलत अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ने में सफल रही.
गुजरात टाइटंस की भी शुरुआत ठीक नहीं रही, गिल केवल 14 पर आउट
लक्ष्य का पीछा करने उतरे टाइटंस ने पावर प्ले में कप्तान शुभमन गिल (14) का विकेट गंवाकर 42 रन बनाए. गिल को भुवनेश्वर कुमार (23 रन पर एक विकेट) ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया. सुदर्शन अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने जोश हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा. उन्होंने यश दयाल और रसिख सलाम की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. बटलर ने भी तेवर दिखाते हुए रसिख के ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा. टाइटंस को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 36 रन की दरकार थी और बटलर तथा रदरफोर्ड ने दो-दो छक्के जड़कर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










