बाउंड्री पर कैच लेते समय गिरने वाले थे जडेजा, फिर आए साई सुदर्शन, देखें जुगलबंदी वाली शानदार फील्डिंग

Ravindra Jadeja and Sai Sudharsan combined catch. Image: BCCI/X
IND vs ENG Ravindra Jadeja and Sai Sudharsan combined catch: भारत के बल्लेबाजों ने लीड्स टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फील्डिंग में कई कैच छोड़े गए. रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल की गलती से इंग्लैंड को बड़ी पारियां खेलने का मौका मिला. हालांकि जडेजा और डेब्यूटेंट साई सुदर्शन ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए जैमी स्मिथ का शानदार रिले कैच पकड़ा.
IND vs ENG Ravindra Jadeja and Sai Sudharsan combined catch: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया. लेकिन भारतीय फील्डर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टीम इंडिया के अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए. रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल ने ऐसे खिलाड़ियों के कैच गिराए, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए बड़ी पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लिश टीम ने भारत के 471 रन के जवाब पहली पारी में 465 रन बना लिए. हालांकि स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन ने रविवार, 22 जून को जुगलबंदी करते हुए एक शानदार कैच भी पकड़ा. गजब का तालमेल दिखाते हुए डीप में एक रिले कैच के जरिए अच्छी लय में दिख रहे जैमी स्मिथ को 40 रन पर आउट किया.
प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच के दूसरे सत्र में पुरानी गेंद से आखिरी ओवर में यह अहम सफलता दिलाई. लंच के बाद स्मिथ पूरी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और वहीं से आगे बढ़ते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा. इसके अगले ओवर की पहली गेंद पर भी उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया. इसके बाद स्मिथ ने एक और पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी. भारत ने कैच के लिए अपील की और डीआरएस भी लिया, लेकिन गेंद बल्ले से काफी दूर थी.
इसके बाद स्मिथ ने अगली गेंद पर एक और शॉट खेला, जो डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गया. वहां फील्डिंग कर रहे रवींद्र जडेजा ने शानदार अंदाज में पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच तो लपक लिया, लेकिन उन्हें अंदेशा था कि उनका शरीर बाउंड्री के पार जा सकता है. ऐसे में उन्होंने समय रहते गेंद को हवा में पास खड़े साई सुदर्शन की ओर थ्रो कर दिया, जिन्होंने कैच को पूरा किया. स्मिथ ने 52 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.
Sai 🤝 Jadeja
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) June 22, 2025
Prasidh Kirshna ಅವರಿಂದ ಅದ್ಭುತ ಬೌಲಿಂಗ್ ಪ್ರದರ್ಶನ! 🔥
📲 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #ENGvIND | 1st Test | Day 3 | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ JioHotstar ನಲ್ಲಿ pic.twitter.com/a8uA2wKMqj
इससे पहले, हैरी ब्रुक ने भारतीय तेज गेंदबाजों की अनियमित लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए लंच तक इंग्लैंड को 327/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया. इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 209/3 के स्कोर से की. ब्रूक के 99 रन और ओली पोप के 106 रन की बदौलत इंग्लैंड ने 465 रन बनाए. वहीं भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं. भारत को 6 रन की मिली लीड की बदौलत फिलहाल वह 96 रन से आगे है. अब चौथे दिन भारत बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा कर जीत दर्ज करना चाहेगा.
एक के बाद एक चूक कर रहे खिलाड़ी पर भड़के संजय मांजरेकर, कैप्टन गिल को दी सलाह; उसकी जगह बदलो
बुमराह के नौ विकेट होते अगर…, सचिन तेंदुलकर ने जस्सी की तारीफ की और इन फील्डर्स को ‘लताड़ा’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




