ePaper

Video: क्या राशिद खान को किसी से है जान का खतरा? बोले- मेरे पास बुलेट प्रूफ कार है

Updated at : 23 Dec 2025 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Rashid Khan Bullet Proof Car

राशिद खान के पास है बुलेट प्रूफ कार, फोटो- ICC/X

Rashid Khan Have Bullet Proof Car: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी निजी सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. केविन पीटरसन के साथ इंटरव्यू में राशिद ने बताया कि मौजूदा हालात में वह सामान्य कार में सफर नहीं कर सकते. अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है. यह अब उनके देश में एक सामान्य बात बन चुकी है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के साथ बातचीत में राशिद ने बताया कि तालिबानी हुकूमत वाले अफगानिस्तान में वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करते. हालात ऐसे हैं कि उन्हें आम कार में चलना भी जोखिम भरा लगता है. अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राशिद बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करते हैं (Rashid Khan Have Bullet Proof Car). यह बात सुनकर केविन पीटरसन भी हैरान रह गए. लेकिन राशिद के लिए यह अब उनके देश की सामान्य सच्चाई बन चुकी है.

केविन पीटरसन से बातचीत में खुलासा

केविन पीटरसन ने हाल ही में राशिद खान के साथ एक बातचीत की, जिसका वीडियो क्लिप उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया. इस बातचीत में पीटरसन ने राशिद से अफगानिस्तान में उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या राशिद वहां सड़क पर आराम से घूम पाते हैं. इस सवाल पर राशिद का जवाब साफ और सीधा था. उन्होंने कहा कि ऐसा होना संभव ही नहीं है.

सामान्य कार में चलना भी मुश्किल

राशिद खान ने बातचीत में बताया कि वह सड़क पर घूमना तो दूर, एक सामान्य कार में भी सफर नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि उनके लिए सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत है. इसी वजह से उनके पास अपनी खुद की बुलेट प्रूफ कार है. जब पीटरसन ने दोबारा पूछा कि क्या वह काबुल में बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करते हैं, तो राशिद ने बिना किसी हिचक के कहा कि हां, वह हमेशा उसी कार में सफर करते हैं.

सुरक्षा कारणों से जरूरी है बुलेट प्रूफ कार

केविन पीटरसन ने आगे सवाल किया कि आखिर उन्हें बुलेट प्रूफ कार की जरूरत क्यों पड़ती है. इसके जवाब में राशिद खान ने कहा कि यह उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने साफ किया कि जरूरी नहीं कि कोई उन पर गोली चलाए, लेकिन हालात इतने अनिश्चित हैं कि कोई भी कभी भी गलत जगह पर फंस सकता है. कई बार लोग बिना वजह कार के दरवाजे खोलने की कोशिश करने लगते हैं. ऐसे में बुलेट प्रूफ कार उन्हें सुरक्षित महसूस कराती है.

अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार है आम बात

बातचीत के दौरान केविन पीटरसन ने यह भी जानना चाहा कि क्या राशिद की कार खास तौर पर उनके लिए डिजाइन की गई है. इस पर राशिद ने बताया कि अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार कोई खास या दुर्लभ चीज नहीं है. वहां कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. मौजूदा हालात में यह एक सामान्य जरूरत बन चुकी है. राशिद के मुताबिक उनके देश में सुरक्षा को लेकर लोगों की सोच बदल चुकी है.

अफगान क्रिकेट की पहचान राशिद खान

राशिद खान आज अफगानिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे माने जाते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से देश में क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है. साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राशिद ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 117 वनडे और 108 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वह दुनिया की कई टी20 लीग में खेल चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं. मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले राशिद, मैदान के बाहर एक कठिन और असुरक्षित माहौल में जिंदगी जीने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें-

आगर धोनी न होते तो… कैप्टन कूल को लेकर अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा, जानें Video में क्या कहा?

Vijay Hazare Trophy: कब और कहां देखें विजय हजारे ट्रॉफी मैच, टूर्नामेंट में रोहित विराट भी आएंगे नजर

18 साल छोटी लड़की संग पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, सात साल पहले कैंसर से हुई थी पत्नी की मौत

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola