ePaper

Ram Mandir Pran Pratishtha: सचिन तेंदुलकर सहित ये स्टार समारोह में शामिल होने पहुंचे अयोध्या, देखें वीडियो

Updated at : 22 Jan 2024 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: सचिन तेंदुलकर सहित ये स्टार समारोह में शामिल होने पहुंचे अयोध्या, देखें वीडियो

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का आज उद्घाटन होना है और गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच गए हैं. उनके साथ कुछ और क्रिकेटर भी इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व स्टार और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. सचिन के साथ कई और खेल हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. समारोह से पहले विश्व हिंदू परिषद की ओर से सभी को विशेष आमंत्रण दिया गया था. अन्य खिलाड़ियों में विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी, भारत के महान खिलाड़ी सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, भारतीय शटलर साइना नेहवाल, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और भारतीय क्रिकेट मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नाम शामिल हैं.

रोहित और कोहली भी जाएंगे अयोध्या

राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रण दिया गया है. टीम के सदस्य रविवार को विराट, रोहित, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करते दिखे थे. उनके भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. यह सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने वाली है. पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा और भारतीय टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है.

मिताली राज ने कही यह बात

इस समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब कोई किसी धार्मिक स्थान पर होता है तो उसे कैसा महसूस होता है. हम सभी बहुत लंबे समय से यही चाहते थे और मुझे लगता है कि इस बड़े अवसर पर यहां आना एक आह्वान है. यह एक उत्सव है और हम सभी यहां आकर और उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं. मौके पर मौजूद कुंबले ने कहा कि यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर. इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं. यह बहुत ऐतिहासिक है. रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं.


Also Read: Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए साउथ अफ्रीका स्टार केशव महाराज की विशेष शुभकामनाएं

पीएम मोदी करेंगे मंदिर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भव्य समारोह में मंदिर का उद्घाटन करेंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे. क्रिकेटर्स के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जैसे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अभिषेक बच्चन, राम चरण, हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, साउथ के कई सुपर स्टार अयोध्या पहुंचे हुए हैं. पूरी अयोध्या नगरी भक्ति में डूबी हुई है. कई दिन पहले से यहां उत्सव का माहौल है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola