ePaper

सेमीफाइनल से पहले रचिन रविंद्र अपने पैतृक घर बेंगलुरु पहुंचे, दादी ने उतारी नजर, देखें वीडियो

Updated at : 12 Nov 2023 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
सेमीफाइनल से पहले रचिन रविंद्र अपने पैतृक घर बेंगलुरु पहुंचे, दादी ने उतारी नजर, देखें वीडियो

रचिन रविंद्र लंबे समय बाद अपने दादा-दादी से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे. इस दौरान सभी एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश हुए. सचिन ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर दी. पोस्ट के साथ रचिन ने लिखा, 'जय श्री राम.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और 15 नवंबर को भारत के साथ नॉक आउट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. चार साल बाद फिर से भारत-न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगीं. पहले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार युवा खिलाड़ी भारतीय मूल के रचिन रविंद्र अपने दादा-दादी से मिलने बेंगलुरु पहुंचे. रचिन ने इस अहम मुकाबले से पहले दादा-दादी का आर्शीवाद लिया.

undefined

अपने दादा-दादी से मिलने बेंगलुरु पहुंचे रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र लंबे समय बाद अपने दादा-दादी से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे. इस दौरान सभी एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश हुए. सचिन ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर दी. पोस्ट के साथ रचिन ने लिखा, ‘जय श्री राम. ऐसा अद्भुत परिवार पाकर धन्य हूं. दादा-दादी देवदूत हैं जिनकी यादें और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहते हैं’.

undefined

दादी ने उतारी रचिन रविंद्र की नजर

रचिन रविंद्र ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उनकी दादी बहुत खुश नजर आ रही हैं. वीडियो में रचिन रविंद्र को उनकी दादी नजर उतारती दिख रही हैं.

https://twitter.com/RachinRavindraa/status/1722844475372736933
undefined

बहुत बड़े शिक्षाविद हैं रचिन के दादा-दादी

मालमू हो रचिन रविंद्र के माता-पिता भारतीय के रहने वाले हैं. लेकिन 90 के दशक में दोनों न्यूजीलैंड में जाकर बस गए. हालांकि रचिन के दादा-दादी अब भी साउथ बेंगलुरु में रहते हैं. दादा-दादी बहुत बड़े शिक्षाविद हैं. दादा का नाम बालकृष्ण अडिगा है और दादी का नाम पूर्णिमा अडिगा है.

Also Read: World Cup: भारत के लिए सेमीफाइनल में खतरा बन सकता है यह ‘भारतीय’ खिलाड़ी, रोहित सेना को रहना होगा सावधान
undefined

रचिन के पिता सचिन और द्रविड़ के हैं सबसे बड़े फैन

रचिन रविंद्र के पिता रवि कृष्णमूर्ति सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के सबसे बड़े फैन हैं. यही कारण है कि जब रचिन का जन्म हुआ था, तो उन्होंने सचिन और द्रविड़ को मिलाकर उसका नाम रचिन रविंद्र रखा. रचिन के पिता खुद अच्छे क्रिकेटर रह चुके हैं. वो क्लब क्रिकेट खेला करते थे.

undefined

रचिन रविंद्र ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

रचिन रविंद्र का यह डेब्यू वर्ल्ड कप है. जिसमें उन्होंने इतिहास रच डाला है. अब तक उनके बल्ले से तीन और दो अर्धशतक की मदद से कुल 565 रन निकल चुका है. रचिन रविंद्र ने 25 साल से कम उम्र में एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने 1996 वर्ल्ड कप में कुल 523 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 25 साल से कम थी. जब की रचिन रविंद्र अभी केवल 23 साल के हैं और मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 565 रन बना लिए हैं.

undefined

डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र का यह डेब्यू वर्ल्ड कप है. जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. रविंद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेयरस्टो ने 2019 में 532 रन बनाए थे. जबकि 2019 में ही बाबर आजम ने 474 रन बनाए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola