ePaper

आर अश्विन ने जीत के बाद जमकर मनाया जश्न, Video में देखें विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का रिएक्शन

Updated at : 25 Dec 2022 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
आर अश्विन ने जीत के बाद जमकर मनाया जश्न, Video में देखें विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का रिएक्शन

भारत ने बांग्लादेश को दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भी हरा दिया है. भारत ने क्लीन स्वीप कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली. श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन मैच के हीरो रहे. दोनों ने टीम को संकट से उबारा और बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के मुंह से जीत छीन ली. एक समय भारत 74/7 पर था और बांग्लादेश का पलड़ा भारी था. हालांकि, अय्यर और अश्विन ने ढाका में भारत को सीरीज क्लीन स्वीप करने के लिए नाबाद 71 रनों की साझेदारी की. इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान और मजबूत कर लिया है.

4 टॉप बल्लेबाज सस्ते में आउट

मेहमान को रन-चेज करते समय बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भारत ने अपने कुछ शीर्ष बल्लेबाजों (केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, और विराट कोहली) के सस्ते में आउट होने के साथ केवल 45 के स्कोर पर चार शुरुआती विकेट खो दिए. चौथे दिन का खेल शुरू होते ही नाइटवाचमैन जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल ने भी अपने विकेट गंवा दिये. उसके बाद ऋषभ पंत भी जल्दी ही आउट हो गये.

अय्यर और अश्विन ने दिलायी जीत

इसके बाद अय्यर और अश्विन ने अपना संयम बनाये रखा और नियमित अंतराल पर स्ट्राइक रोटेट करते रहे और खराब गेंद पर बड़ा शॉट लगाते रहे. अंत में अश्विन ने विजयी रन मारा. उन्होंने रन-चेस में भारत को लक्ष्य तक ले जाने के लिए एक चौका लगाया. बांग्लादेश के लिए, मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट लिए, लेकिन मेजबान टीम को अंततः अय्यर और अश्विन के अडिग दृष्टिकोण ने हरा दिया.

Also Read: अथिया शेट्टी- केएल राहुल जनवरी 2023 में इस दिन लेंगे फेरे, साउथ इंडियन तरीके से करेंगे ग्रैंड वेडिंग
तीन विकेट से जीता भारत

भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को 231 रनों पर आउट कर दिया था. तब जाकिर हसन (51) और लिटन दास (73) ने तीसरे दिन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भारत को परेशान किया था. अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाये थे. भारत को जीत के लिए 145 रनों की लक्ष्य मिला था. इससे पहले पहली पारी में भारत ने मेजबान टीम को 227 रन पर समेट दिया था और पहली पारी में खुद 314 रन बनाकर 87 रनों की बढ़त ली थी.

https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1606885405269581824

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola