BAN vs Oman T20 WC: बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हराया, वर्ल्ड कप में उम्मीदें कायम
BAN vs Oman T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने करो या मरो वाले मुकाबले में ओमान को 26 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के 153 रन के जवाब में ओमान की टीम 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पायी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये
बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिये. जबकि ओमान की ओर से सबसे अधिक रन जतिंदर सिंह ने सबसे अधिक 40 रन बनाये. ओमान की ओर से प्रजापति ने 21, जीशान ने 12, नदीम ने नाबाद 14 रन बनाये.
बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हराया
वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हरा दिया. बांग्लादेश के 153 रनों के जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पायी. बांग्लादेश को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए ओमान को हराना जरूरी था.
ओमान को 6ठा झटका, अयान खान 9 रन बनाकर आउट
ओमान को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. अयान खान 9 रन बनाकर आउट हुए. अयान को शाकिब ने आउट किया.
ओमान को 5वां झटका, संदीप गौड़ 4 रन बनाकर आउट
ओमान को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. संदीप गौड़ 4 रन बनाकर आउट हुए. गौड़ को मोहम्मद सैफुद्दीन ने अपना शिकार बनाया.
ओमान को चौथा झटका, जतिंदर 40 रन बनाकर आउट
ओमान को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. जतिंदर सिंह 33 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. जतिंदर को शाकिब ने अपना शिकार बनाया.
ओमान को तीसरा झटका, जीशान 12 रन बनाकर आउट
ओमान को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान जीशान मकसूद 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर मेहदी हसन की गेंद पर आउट हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए