पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बताया कब लेंगे वो सन्यास

Updated at : 30 Mar 2020 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बताया कब लेंगे वो सन्यास

हफीज ने कहा है कि वह टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से पहले इस साल आईसीसी टी-20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. हफीज ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह टी20 विश्व कप में अपने देश के लिए खेलना और इसमें टीम को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने तय किया है कि टी-20 विश्व कप के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लूंगा. इसके बाद मै सिर्फ टी-20 लीग में खेलने पर ध्यान केंद्रित करूंगा.” हफीज पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ सफेद गेंद प्रारूप में खेलते हैं. पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 39 साल के हफीज ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे.’

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की कमान संभाल चुके हफीज ने कहा, ‘‘यह कोचिंग हो सकता है. मुझे अभी कुछ नहीं पता, समय आने पर मैं अपना मन बना लूंगा.” पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद हफीज ने फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम में वापसी की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दागी शरजील खान की वापसी पर सवाल उठाने के लिए हाल ही में मोहम्मद हफीज को फटकार लगाई गई थी.

आपको बता दें कि हफीज ने 218 मैचों में 32.9 की औसत से 6614 रन बनाएं हैं जबकि 55 टेस्ट मैचों में 37.6 की औसत से 3652 रन बनाएं हैं. वहीं अगर हम उनके टी- 20 करियर की बात करें तो उन्होंने 25.2 की औसत से 1992 रन बनाएं हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola