PAK vs AFG Highlights: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में बनायी जगह
Pakistan vs Afghanistan Highlights: एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में आज पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया. हालांक अफगानिस्तान ने 130 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान को नाको चने चबवा दिये. नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने फाइनल के लिए जगह पक्का कर लिया है. अब समीकरण स्पष्ट हो गया है. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. भारत और अफगानिस्तान इस दौड़ से बाहर हो गये हैं. हालांकि दोनों के औपचारिक मैच बाकी हैं.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया
एक बहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत ने पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचा दिया है. पाकिस्तान अब श्रीलंका के खिलाफ 11 सितंबर को फाइनल खेलेगा. टीम इंडिया और अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं. नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलायी.
आसिफ अली के रूप में पाकिस्तान को लगा नौवां झटका
आसिफ अली के रूप में पाकिस्तान को नौवां झटका लगा है.
हारिफ रउफ, पाकिस्तान को आठवां झटका
19वें ओवर में पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. हारिफ रउफ बिना खाता खोले आउट हो गये हैं.
खुशदिल शाह आउट, पाकिस्तान को सातवां झटका
खुशदिल शाह एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. पाक को सातवां झटका लगा है. पाकिस्तान को अब दो ओवर में जीत के लिए 21 रनों की दरकार है.
मोहम्मद नवाज आउट, पाकिस्तान को छठा झटका
मोहम्मद नवाज चार रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने खुशदिल शाह क्रीज पर आये हैं. मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है.
शादाब खान आउट, पाकिस्तान को पांचवां झटका
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए