PAK vs SA: पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

Updated:
विज्ञापन
PAK vs SA: पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

Chennai: South Africa’s batter Keshav Maharaj and Tabraiz Shamsi celebrate after winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match against Pakistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 27, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_27_2023_000461A)

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका के इस जीत से छह मैच में 10 अंक हो गए हैं और वह भारत की जगह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
undefined

एडेन मार्कराम की जिम्मेदारी से भरी पारी और केशव महाराज की अगुवाई में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर, दुआएं भी न आईं काम, दक्षिण अफ्रीका ने सपना तोड़ा
undefined

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका के इस जीत से छह मैच में 10 अंक हो गए हैं और वह भारत की जगह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है और उसके छह मैच में केवल चार अंक हैं, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है.

undefined

पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पहला मौका है जब पाक टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप में पहले दो मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. नीदरलैंड को 81 रन से हराने के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. लेकिन उसके बाद लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 7 विकेट से हराया, तो ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया. फिर अफगानिस्तान की टीम से पहली बार वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा. अफगान टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. फिर रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से हरा दिया.

undefined

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने ये रिकॉर्ड

विश्व कप में एक विकेट से जीत

वेस्टइंडीज बनाम पाक बर्मिंघम 1975

पाक बनाम वेस्टइंडीज लाहौर 1987

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका प्रोविडेंस 2007

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2007

अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड डुनेडिन 2015

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2015

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाक चेन्नई 2023

undefined

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का रन का पीछा करते हुए बेहतरीन जीत

297 बनाम भारत नागपुर 2011

271 बनाम पाक चेन्नई 2023

254 बनाम भारत होव 1999

यह दक्षिण अफ्रीका द्वारा सभी एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ रन का पीछा करते हुए सबसे बेहतरीन जीत का रिकॉर्ड है, अफ्रीका ने 1998 में पूर्वी लंदन में 251 रन के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

undefined

विश्व कप में पाकिस्तान 270+ रन का बचाव करते हुए

विश्व कप में 270+ रन का बचाव करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 1975-2019 के बीच 15 मैच खेले. जिसमें उसे 14 में जीत मिली और केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम ने तीन मैच में 270+ रन का बचाव किया. जिसमें उसे दो में हार का सामना करना पड़ा और केवल एक मैच में जीत मिली.

undefined

सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर

वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से रौंदकर जीत का पंच लगाया. दूसरी ओर बाबर सेना का सेमीफाइनल में जाने का सपना पूरी तरह से टूट चुका है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 270 पर ऑल आउट कर दिाय, फिर 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 271 रन बनाकर मैच जीत लिया.

undefined

6 मैच के बाद पाकिस्तान के केवल 4 प्वाइंट्स

पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में अबतक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे केवल दो में ही जीत मिली है और 4 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के केवल 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.387 है.

undefined

क्या है पाकिस्तान का चांस

पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट में आगे तीन मैच खेलने हैं. फिलहाल उसके केवल 4 अंक हैं. अगर पाकिस्तान की टीम बाकी के तीनों मैच जीत लेती है, तब भी उसके केवल 10 अंक ही होंगे. नेट रन रेट अच्छा होने पर भी उसकी उम्मीद बहुत कम है कि वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola