PAK vs HK: पाकिस्तान और हांगकांग के बीच करो या मरो की लड़ाई, यहां देखें वेदर-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI

एशिया कप में शुक्रवार को पाकिस्तान का मुकाबला हांगकांग से होगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. दोनों टीमें इस मैच को जीत कर सुपर 4 जगह बनाने का प्रयास करेगी. यह मैच शारजाह में भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा.
एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान और हांगकांग आज सुपर 4 में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेगी. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा. पाकिस्तान की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह पक्की करने पर होगी. यह मुकाबला शारजाह में खेला जायेगा. बता दें कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में हांगकांग के 40 रनों से हराया था. इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप के सुपर-4 चरण में पहुंच चुका है.
हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. इस मैच में तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रउफ को मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. गौरतलब है कि इन दोनों खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ क्रैम्प से जूझना पड़ा था. जबकि इन दोनों की जगह हसन अली और मुहम्मद हसनैन को टीम में मौका मिल सकता है.
Also Read: Asia Cup 2022: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे हांगकांग प्लेयर्स ने खिंचवाई तस्वीरें, देखें विडियो
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल है, जिसमें बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी. वहीं गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. दोनों टीमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. इस पिच पर 160 से 170 के बीच स्कोर बन सकता है.
शारजाह क्रिकेट स्टेडिय में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दिन तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं हवा 10km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. जबकि ह्यूमिडिटी 46 प्रतिशत होगी. खेल के समय मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिम मुर्तजा, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शदाबा खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, मुहम्मद हसनैन, शहनवाज दहानी.
निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैकीनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद घाजांफर, आयुष शुक्ला.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




