NZ vs AFG T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर दिखाया बाहर का रास्ता
Sharjah: Namibia players celebrate after taking the wicket of New Zealand’s Martin Guptill during the Cricket Twenty20 World Cup match between New Zealand and Namibia, in Sharjah, UAE, Friday, Nov. 5, 2021. AP/PTI(AP11_05_2021_000164B)
New Zealand vs Afghanistan: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी में आज हुए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया. साथ ही भारत की भी सभी उम्मीदों पर पानी फिर गयी.
टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
भारत टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है. न्यूजीलैंड ने जैसे ही अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया.
न्यूजीलैंड की जीत से दो टीमें हुई बाहर
न्यूजीलैंड की जीत के बाद भारत और अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया. न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है.
मार्टिन गुप्तिल आउट, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है, मर्टिन गुप्तिल आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड ने 12 ओवर की समाप्ति पर 71 रन बना लिए हैं.
न्यूजीलैंड ने पांच ओवर में बनाया एक विकेट पर 36 रन
न्यूजीलैंड ने पांच ओवर की समाप्ति पर 36 रन बना लिया था. इस समय गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर जमे हुए हैं.
न्यूजीलैंड को पहला झटका, डेरिल मिशेल 17 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. मुजीब उर रहमान ने डेरिल मिशेल को 17 के स्कोर पर आउट किया. मिशेल ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन चौथे लगाये.
न्यूजीलैंड को मिला 125 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया है. नजीबुल्लाह जदरान 70 रन बनाकर टीम के लिए बड़ा योगदान दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए