COVID19india : न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज फर्गुसन को गले में दर्द, कोरोना के डर से रखा गया टीम से अलग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिडनी में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 रन से मिली हार के बाद फर्गुसन को तुरंत अलग कर दिया गया और वह परीक्षण होने तक वह कम से कम 24 घंटे अलग थलग रहेंगे.

विज्ञापन

सिडनी : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती वनडे के बाद गले में दर्द की शिकायत के बाद खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है और ऐहतियात के तौर पर उनका कोविड-19 परीक्षण कराया जा रहा है. टीम अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

सिडनी में शुक्रवार को 71 रन से मिली हार के बाद उन्हें तुरंत पृथक कर दिया गया और वह परीक्षण होने तक वह कम से कम 24 घंटे अलग थलग रहेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को कहा, स्वास्थ्य संबंधित प्रोटोकाल के अनुसार लोकी फर्गुसन को पहले वनडे के खत्म होने के बाद गले में दर्द की शिकायत के बाद अगले 24 घंटे के लिये टीम होटल में अलग रखा गया है.

इसके अनुसार, एक बार परीक्षण का नतीजा आ जाये और उनकी जांच हो जाये तो टीम में उनकी वापसी तय होगी. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को भी गुरुवार को गले में दर्द के कारण अलग रखा गया था और उनका कोविड-19 परीक्षण कराया गया था, लेकिन वह परीक्षण में नेगेटिव पाये गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola