ePaper

हार्दिक का नया रूप देखकर फैंस भी हैं हैरान, वाइफ नताशा ने पांड्या के Daddy Cool लुक की शेयर की फोटो

Updated at : 19 May 2021 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक का नया रूप देखकर फैंस भी हैं हैरान, वाइफ नताशा ने पांड्या के Daddy Cool लुक की शेयर की फोटो

नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) ने मंगलवार को हार्दिक (Hardik Pandya) की एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसमें वे काफी फनी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने मैदान पर खेल के अलावा अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जाने जाते हैं. वहीं अभी आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड (IPL 2021 Suspended) होने के बाद पांड्या भी अपने घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा हैं. पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय समय पर तमाम सोशल मीडिया साइट पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करत रहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CPBDHfrAWoE/

नताशा स्टैनकोविच ने मंगलवार को हार्दिक की एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसमें वे काफी फनी नजर आ रहे हैं. नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 तस्वीरें पोस्ट की है, जिसका कैप्शन है, ‘डैडी एंड मम्मी कूल.’ इन फोटोज में हार्दिक पांड्या लाल रंग का कूल चश्मा पहने हुए हैं जो अंग्रेजी के Cool शब्द से बना हुआ है, साथ ही उन्होंने एक मिनी अंब्रेला थामे हुए हैं. उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Also Read: भारत नहीं करेगा T20 World Cup की मेजबानी? BCCI ने ICC की मीटिंग से पहले बुलायी बड़ी बैठक

वहीं हार्दिक ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लव और स्माइली इमोजी पोस्ट की है. इससे पहले हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक अगस्तय का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसमें वो अपना पहला स्टेप लेते हुए दिख रहे हैं. हार्दिक और नताशा दोनों ने ही अगस्तय के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. वीडियो में बेटे अगस्तय को पहला स्टेप लेते हुए देख हार्दिक और नताशा दोनों काफी खुश नजर आ रहे थें. हार्दिक के साथ अगस्तय भी अब सोशल मीडिया स्टार बन गया है. बता दें कि सेलिब्रिटी कपल ने 30 जुलाई 2020 को अपने बेटे अगस्त्य (Agastya) का इस दुनिया में स्वागत किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola