ePaper

Mohammed Shami ने दूर कर दी रोहित शर्मा की टेंशन, अपनी फिटनेस पर कह दी बड़ी बात

Updated at : 21 Oct 2024 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mohammed Shami ने दूर कर दी रोहित शर्मा की टेंशन, अपनी फिटनेस पर कह दी बड़ी बात

Mohammed Shami during an interview with PTI

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दर्द से 100 प्रतिशत मुक्त हो गए है और अपनी पूरी ताकत से गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने रणजी खेलने की भी इच्छा जताई है.

विज्ञापन

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की फिटनेस पर बीसीसीआई बारीक नजर बनाए हुआ है. 2023 वनडे विश्व कप के बाद से मैदान से बाहर चल रहे शमी ने अब अपनी चोट के बारे में बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उन्हें अब कोई दर्द नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के लिए अभी भी दावेदार हैं. बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी ने उसी मैदान की नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है.

Mohammed Shami: शमी ने नेट पर पूरी ताकत से की गेंदबाजी

मोहम्मद शमी को नेट पर गेंदबाजी करते हुए उस समय देखा गया, जब कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि शमी के घुटनों में सूजन है जिससे टखने की चोट से उनका रिहैब प्रभावित हुआ है. इसलिए जबतक वह पूरी तरह फिट नहीं हो जाते, उन्हें मैदान पर लाना ठीक नहीं है. शमी ने एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, “मैंने कल जिस तरह गेंदबाजी की उससे मैं बहुत खुश हूं. मैं इससे पहले आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था, क्योंकि मैं ज्यादा लोड नहीं लेना चाहता था. लेकिन कल मैंने पूरी ताकत से गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैंने 100 प्रतिशत गेंदबाजी की.”

Mohammed Shami ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे या नहीं, BCCI सचिव जय शाह ने दिया जवाब

Mohammed Shami ने नेट पर पूरी ताकत से की गेंदबाजी, क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे की है तैयारी, Video

Mohammed Shami: दर्द से 100 प्रतिशत मुक्त हुए शमी

शमी ने कहा, “परिणाम अच्छा रहा. मैं 100 प्रतिशत दर्द मुक्त हूं. हर कोई लंबे समय से सोच रहा था कि क्या मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए खेल पाऊंगा, लेकिन इसमें अभी कुछ समय है.” उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में केवल यही बात है कि मैं फिट रहूं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मैं कितना मजबूत हो सकता हूं. मैं देख सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में हमें किस तरह के आक्रमण की जरूरत है. मुझे मैदान पर अधिक समय बिताना होगा.” शमी ने कहा कि वह बंगाल के लिए कुछ रणजी मैच भी खेलना चाहते हैं.

Mohammed Shami
Mohammed shami

Mohammed Shami: रणजी खेलना चाहते हैं शमी

बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए “अंडरकुक्ड” मोहम्मद शमी को लेने के पक्ष में नहीं हैं. रोहित ने यह भी कहा था कि वापसी से पहले शमी को कुछ अभ्यास मैच खेलने होंगे. तेज गेंदबाज ने अब कहा है कि वह बंगाल के लिए कुछ रणजी मैच खेलना चाहते हैं. शमी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं. भारत को शमी की कमी खल रही होगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola