ePaper

'मोहम्मद शमी फेरारी की तरह हैं', टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की स्टार तेज गेंदबाज की तारीफ

Updated at : 23 Oct 2023 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
'मोहम्मद शमी फेरारी की तरह हैं', टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने की स्टार तेज गेंदबाज की तारीफ

Dharamshala: Indian bowler Mohammed Shami celebrates the wicket of New Zealand's batter Matthew James Henry during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and New Zealand, at the HPCA Stadium in Dharamshala, Sunday, Oct. 22, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_22_2023_000344B)

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांच विकेट चटकाकर सबसे हैरान कर दिया. शुरुआती चार मैच में शमी को मौका नहीं मिला था. जैसे ही शमी को टीम में मौका मिला उन्होंने कमाल कर दिया. इरफान पठान ने शमी की तुलना फेरारी कार से कर दी है.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और पांच विकेट चटकाए. भारत ने यह मुकाबला 48 ओवर में चार विकेट से जीत लिया. शमी को उनके इस प्रदर्शन के लिए हर तरफ से तारीखें मिल रही हैं.

undefined

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी मोहम्मद शमी की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मोहम्मद शमी फेरारी की तरह है. जब भी आप इसे गैरेज से बाहर निकालेंगे तो यह आपको हर बार समान गति का रोमांच और सवारी करने का आनंद देगा.’

undefined

शमी की 54 देकर पांच विकेट की असाधारण गेंदबाजी ने भारत की लगातार पांचवीं जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. धर्मशाला में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत ने उन्हें सेमीफाइनल के करीब ला दिया.

undefined

टूर्नामेंट के पहले चार मैचों से बाहर रहने के बावजूद, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने तब चमकने का मौका भुनाया जब ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हो गए. शमी भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज बने हुए हैं. वह एक मजबूत तेज आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी शामिल हैं.

undefined

रविवार को, शमी की पहली गेंद ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग का विकेट हासिल किया. उसके बाद डेथ ओवरों में शमी ने गेंद से आग उगली. शतक बनाकर खेल रहे डेरिल मिशेल को भी शमी ने ही आउट किया. शमी 48वें ओवर में हैट्रिक पर भी थे. लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें उस विशेष क्षण से वंचित कर दिया.

undefined

शमी ने अपने नाम चार और विकेट जोड़े. उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. शमी ने यंग के अलावा रचिन रवींद्र (75), डेरिल मिशेल (130), मिशेल सेंटनर (1) और मैट हेनरी (0) को आउट किया. शमी वनडे विश्व कप के इतिहास में दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने.

undefined

33 वर्षीय ने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला पांच विकेट लिया था. अन्य भारतीय गेंदबाज जैसे कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, रोबिन सिंह, आशीष नेहरा और युवराज सिंह सभी के नाम एक-एक बार पांच विकेट हैं.

undefined

शमी के अलावा कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को भी एक-एक सफलता मिली. रवींद्र जडेजा ने एक भी विकेट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola