Asia Cup: भारत की जीत पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की आंखें हुईं नम, भर्राए गले से इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के विकेट को सेलीब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी. फोटो- PTI.
Mohammad Amir on India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब को जीत लिया. टीम इंडिया की इस जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और विराट कोहली के फैन मोहम्मद आमिर की आंखें नम नजर आईं. उन्होंने भर्राए गले से कहा यार हमने प्लेट में रख के दे दिया मैच.
Mohammad Amir on India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की हार के बाद विश्लेषण और टीका टिप्पणी का दौर शुरू हो चुका है. भारत के हाथों एशिया कप 2025 फाइनल में मिली हार ने पाकिस्तान को गहरे तक झकझोर दिया. पीसीबी, मैनेजमेंट, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर शोएब अख्तर की तीखी टिप्पणी, वसीम अकरम का खिलाड़ियों पर तीखा प्रहार के बाद विराट कोहली के फैन पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपना बयान सोशल किया है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी आवाज भर्राई हुई थी और आंखें नम थीं. उन्होंने ईमानदारी से मैच के बाद अपने भाव साझा किए और कहा कि पाकिस्तान ने तो जैसे भारत को जीत गिफ्ट में दे दी.
आमिर की प्रतिक्रिया
भारत के साथ तमाम विवादों के बावजूद विराट कोहली का हमेशा समर्थन करने वाले बाएं हाथ के पेसर आमिर ने कहा कि टी20 क्रिकेट में स्कोरबोर्ड पर रन होना हमेशा दबाव बनाता है, लेकिन पाकिस्तान ने यह बड़ा मौका गंवा दिया. वीडियो की शुरुआत आमिर ने कहा, “यार, हमने प्लेट में रख के दे दिया मैच. ये बहुत बड़ा मौका था, हम जीत सकते थे. इंडिया ने टॉस जीतकर हमें बल्लेबाजी दी, अच्छा था. फाइनल में हमेशा पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “रन स्कोरबोर्ड पर हों, खासकर टी20 में, तो दबाव हमेशा रहता है. इतना अच्छा स्टार्ट, 11-12 ओवर में 113/1, दोनों ओपनर सेट थे. मुझे तो समझ नहीं आया कि हुआ क्या. 146 टी20 में डिफेंड नहीं होता भाई. आजकल तो इतनी पार्टनरशिप से गेम चेंज हो जाता है. हमारे बल्लेबाजों से गलती हुई, आते ही शॉट लगाने की कोशिश की. 10 ओवर के बाद ओस आ रही थी, बैटिंग करना मुश्किल हो रही थी. अक्षर पटेल पर चांस लेने की कोशिश की और सारा गेम खराब हो गया. सारी गेम मोहम्मद हारिस की वजह से की वजह से खराब हुई. अगर 180-190 तक हम पहुंच जाते तो इंडिया के हाथ से गेम कहीं दूर ले जाते.”
आमिर का आंकलन सभी भी लगता है
अगर मैच और पाकिस्तान की बल्लेबाजी पैटर्न को देखा जाए, तो आमिर बिल्कुल सही और सटीक लगते हैं. जब टीम 100/1 पर हो, तो उम्मीद रहती है कि स्कोर 180+ तक पहुंचेगा. लेकिन पाकिस्तान का 113/1 से 146 ऑलआउट हो जाना उनके गेंदबाजों को बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं दे पाया. फरहान साहिबजादा और फखर जमां के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक ही नहीं सका. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के जाल में वे पूरी तरह उलझ गए.
तिलक का शानदार प्रदर्शन
वहीं भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 20/3 पर संघर्ष कर रहा था. मगर कुछ अहम साझेदारियों और तिलक वर्मा की अंत तक टिककर खेली गई पारी ने टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया. यह वही बात साबित करता है जो आमिर ने सही बात कही कि बस एक साझेदारी और ऐसे स्कोर आधुनिक टी20 क्रिकेट में टिकते ही नहीं हैं. 140-150 के स्कोर का दौर अब बीत चुका है. तिलक वर्मा ने 20 रन पर ही 3 विकेट गिरने के बाद दबाव में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने संजू सैमसन के साथ पार्टनरशिप की, फिर शिवम दुबे के साथ साझेदारी की. सिंगल डबल लिए ज्यादा जल्दबाजी नहीं दिखाई. तिलक ने 69 रन की पारी की बदौलत 19.4 ओवर में भारत को 5 विकेट के नुकसान पर 150 तक पहुंचाया और भारत को एशिया कप का 9वीं बार चैंपियन बना दिया.
ये भी पढ़ें:-
अश्विन ने भारत की जीत पर हारिस रऊफ को बोला थैंक्यू, जानें किस बात पर दिग्गज ने लिए मजे
इस दिन फिर होने वाली है IND vs PAK भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे यह महामुकाबला
इरफान पठान ने चुने एशिया कप 2025 में भारत के टॉप 5 खिलाड़ी, अभिषेक-कुलदीप के साथ इनको दी जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










