ePaper

Champions Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया और IPL से पहले लखनऊ के ऊपर गिरी बिजली, स्टार ऑलराउंडर की कमर ने किया बुरा हाल

Updated at : 31 Jan 2025 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Mitchell Marsh

Mitchell Marsh

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) की कमर दर्द को आराम नहीं मिला है. इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया है. मार्श IPL 2025 में लखनऊ टीम का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अगले महीने पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं. उन्हें पीठ में चोट लगी है, जिससे उनके आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार, 31 जनवरी को पुष्टि की कि मार्श कमर के निचले हिस्से में दर्द से जूझ रहे हैं, जो रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास प्रक्रिया) से ठीक नहीं हो पाया. इसलिए उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर किया जा रहा है.

CA ने अपने बयान में कहा, “मिचेल मार्श को आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्हें लगातार पीठ दर्द की समस्या हो रही है. राष्ट्रीय चयन समिति और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम की मेडिकल टीम ने फैसला किया कि यह चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है, इसलिए उन्हें आराम दिया जाएगा.” बयान में आगे कहा गया, “हाल ही में उनकी पीठ की समस्या बढ़ गई थी, जिसके कारण चयन समिति ने फैसला किया कि मार्श को लंबी अवधि के लिए रिहैबिलिटेशन दिया जाए ताकि वह पूरी तरह से फिट हो सकें.”

मार्श को हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट में ब्यू वेबस्टर के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में मार्श का प्रदर्शन औसत रहा, जहां वह सिर्फ एक ही बार दोहरे अंकों तक पहुंच सके और गेंदबाजी में भी उनका योगदान सीमित था. इसके बावजूद, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया को उनके लिए एक नया रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा.

मार्श का रिप्लेसमेंट जल्द होगा घोषित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति जल्द ही मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगी. आईसीसी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल स्क्वाड जमा करने की डेडलाइन 12 फरवरी है. खबरों के मुताबिक, मिचेल मार्श की जगह किसी ऑलराउंडर को नहीं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क को शामिल किए जाने की संभावना है. वहीं, टेस्ट टीम में मार्श की जगह खेलने वाले ब्यू वेबस्टर भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि आखिर मार्श की जगह टीम में किसे शामिल किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.

क्या मिचेल मार्श IPL 2025 भी मिस करेंगे?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है कि मार्श चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फिट नहीं होंगे, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनका आईपीएल में खेलना भी संदिग्ध है. 33 वर्षीय मिचेल मार्श को पिछले साल नवंबर में हुए IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले, वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे.

अब यह स्पष्ट नहीं है कि मार्श LSG के लिए IPL 2025 में उपलब्ध होंगे या नहीं. यह टूर्नामेंट 23 मार्च से शुरू होने वाला है, और अगर मार्श उपलब्ध नहीं होते हैं, तो LSG को एक नए ऑलराउंडर की तलाश करनी होगी. फिलहाल, LSG के स्क्वाड में मार्श एकमात्र विदेशी ऑलराउंडर हैं. LSG टीम में उनके अलावा सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जो टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

‘भारतीयों से दोस्ताना व्यवहार मत करना’, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कोच का फरमान, आखिर ऐसा क्यों कह रहे?

‘जंग लगे बैट की खुरचन भी न हटी’ और 15 गेंद में हो गया सफाया, विराट को क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज का सेलीब्रेशन तो देखिए

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola