भारत की रिकॉर्ड जीत के हीरो मानव सुथार, डेब्यू टेस्ट में किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?

प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ मानव सुथार (फोटो-सोशल मीडिया)
अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में सुथार ने 28 रन बनाए और कुल 7 विकेट झटके. मैच के बाद उन्होंने कहा कि शुरुआत में उनका ध्यान यह समझने पर था कि न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम की पिच कैसे खेल रही है. एक जगह पर लगातार बॉलिंग करने को ही उन्होंने सफलता का श्रेय दिया.
Manav Suthar: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया. इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके और 28 रन भी बनाए. उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
मैच के बाद उन्होंने कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उनके बचपन का सपना था और जब उन्हें टीम इंडिया की कैप मिली तो वह पल उनके लिए अविश्वसनीय था. मानव सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतरता और सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी को दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी हैं.
सफलता का श्रेय सुथार ने किसे दिया?
मैच में 7 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय सही जगह पर गेंदबाजी करने को दिया. उन्होंने कहा कि निरंतरता के कारण ही उन्हें सफलता मिली है. आपको बार-बार एक ही जगह पर गेंदबाजी करनी होती है. टेस्ट क्रिकेट ऐसा प्रारूप है जिसमें काफी धैर्य चाहिए. आपको अपनी योजनाओं पर कायम रहना होता है और लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करनी होती है.
नई गेंद से गेंदबाजी करने पर मानव सुथार ने क्या कहा?
मानव सुथार को मैच के दौरान दूसरी नई गेंद भी सौंपी गई, जिसे उन्होंने अपने लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. टीम का भरोसा मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए खास होता है. अपने डेब्यू टेस्ट से मिली सबसे बड़ी सीख के बारे में पूछे जाने पर मानव ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र निरंतरता और धैर्य है.
मुकाबले का हाल
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. भारत के लिए शुभमन गिल ने 126 और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली. वहीं अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रनों पर सिमट गई. उसके बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन मिला. फॉलोऑन में भी अफगानिस्तान की टीम 112 रन पर ढेर हो गई. भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रन से जीत लिया.
यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में चमके मानव सुथार, दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










