ePaper

Legends League Cricket: वीरेंद्र सहवाग फिर मैदान पर लगाते दिखेंगे चौका-छक्का, पूर्व दिग्गज भी आयेंगे नजर

Updated at : 05 Jul 2022 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Legends League Cricket: वीरेंद्र सहवाग फिर मैदान पर लगाते दिखेंगे चौका-छक्का, पूर्व दिग्गज भी आयेंगे नजर

लीजेंड लीग क्रिकेट के इस सीजन में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आयेंगे. वीरेंद्र सहवाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि वे इस सीजन में खेलेंगे. इसके साथ ही इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे पूर्व क्रिकेटर भी इस लीग में नजर आयेंगे. कई पूर्व विदेश क्रिकेटर भी लीग का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एसएलसी) के दूसरे सत्र में वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर नजर आयेंगे. यह टूर्नामेंट सितंबर में आयोजित होगा. आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि चार टीम और 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दूसरे सत्र में शिरकत करेंगे. पिछले सत्र में हिस्सा नहीं लेने वाले सहवाग ने कहा कि मुझे क्रिकेट के मैदान पर उतरना पसंद है.

वीरेंद्र सहवाग ने की पुष्टि

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं एलएलसी के पहले सत्र में नहीं खेल पाया था लेकिन एलएलसी के दूसरे सत्र के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना शानदार होगा. सहवाग के अलावा पठान बंधुओं ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है. लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयुक्त पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लीजेंड्स के उत्सव की वापसी हो रही है. दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटर एक साथ खेलते हुए नजर आयेंगे.

Also Read: ENG vs IND: वीरेंद्र सहवाग ने इस इंग्लिश बैटर को बताया टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जानें क्या कहा
कई देश के पूर्व क्रिकेटर लेंगे हिस्सा

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान शानदार योगदान दिया है. मैं लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सत्र में उन्हें खेलते हुए देखने का उत्सुक हूं. टूर्नामेंट के पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने तीन टीम भारत, एशियाई और शेष विश्व का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शैली में चार फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा लेंगी.

चार टीमों की होगी घोषणा 

एलएलसी के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि हम समय आने पर चार टीम के मालिकों की घोषणा करेंगे. फिलहाल हमारे पास 110 शीर्ष खिलाड़ियों का समूह है जिन्हें अगस्त की शुरुआत में खिलाड़ी ड्राफ्ट प्रक्रिया के जरिए चार टीम में शामिल किया जायेगा. भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे.

Also Read: IND vs ENG: विराट कोहली के डांस पर वीरेंद्र सहवाग ने किया भद्दा कमेंट, फैन्स ने कहा- कमेंट्री से बाहर करो
कार्यक्रमों की घोषणा जल्द

एलएलसी के कार्यक्रमों की घोषणा अभी नहीं की गयी है. टीमों के बनाने की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीद की जा रही है यह आयोजन सितंबर 2022 में होगा. सचिन तेंदुलकर इसमें शायद शामिल नहीं हो सकते हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola