World Cup: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं आगे की राह, समझें सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

Updated:
विज्ञापन
World Cup: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं आगे की राह, समझें सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

Lucknow: Australia’s batter Marcus Stoinis and Glenn Maxwell celebrate after winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 Group stage match against Sri Lanka, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Monday, Oct. 16, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI10_16_2023_000312B)

वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेला जा रहा है. जिसमें ग्रुप स्टेज में सभी 10 टीमों को 9-9 मैच खेलने हैं. ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त होने पर टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगीं. याद होगा इसी फॉर्मेट के तहत वर्ल्ड कप 2019 भी खेला गया था.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) में अबतक कुल 15 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें सभी 10 टीमों ने तीन-तीन मुकाबले खेल लिए हैं. भारत और न्यूजीलैंड को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी टीमों को एक न एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं श्रीलंका एक मात्र ऐसी टीम है, जिसका खाता अभी तक नहीं खुला है, उसे सभी तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को भी केवल एक-एक मैच में जीत मिली है. वैसे में सेमीफाइनल का रेस काफी मुश्किलों भरा हो गया है. तो आइये जानें कोई टीम कैसे सेमीफाइनल तक पहुंच सकती हैं.

क्या है प्वाइंट्स टेबल का हाल

प्वाइंट्स टेबल में इस समय भारत की टीम 6 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि 6 अंक लेकर न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है. भारत नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड से आगे है. दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर बना हुआ है. पांच टीमों (इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड) के दो-दो अंक हैं. जबकि श्रीलंका को अभी अपना खाता खोलना बाकी है.

क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेला जा रहा है. जिसमें ग्रुप स्टेज में सभी 10 टीमों को 9-9 मैच खेलने हैं. ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त होने पर टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगीं. याद होगा इसी फॉर्मेट के तहत वर्ल्ड कप 2019 भी खेला गया था.

Also Read: CWC 2023: नीदरलैंड ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, कैसे किया यह कारनामा?

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 7 मैच जीतना जरूरी

वर्ल्ड कप 2023 में अगर किसी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे कम से कम 7 मैचों में जीत दर्ज करना होगा. 14 अंक लेकर कोई भी टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगीं. अगर कोई टीम 6 मैच जीत ही जीतने में कामयाब होती है, तो उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बन पाएगी.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए सभी मैच करो या मरो वाला

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले करो या मरो वाले हो गए हैं. एक हार और सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिल चुकी है. जबकि इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ने हराया है. श्रीलंका की टीम अपने बाकी बचे सभी 6 मुकाबले जीत भी जाती है, तो उसे दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा.

Also Read: World Cup 2023: इस बार 2019 वर्ल्ड कप का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, देखें आंकड़े

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola