ePaper

World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

Updated at : 15 Oct 2023 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

New Delhi: Afghanistan's Mujeeb Ur Rahman with teammates celebrates the wicket of England's Chris Woakes during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000398A)

इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के साथ ही अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला भी टूट गया है. 2015 से 2023 तक (आज के मैच से पहले) अफगानिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में एक भी जीत नहीं मिली थी. स्पिनरों से सजी इस टीम को पहली जीत की तलाश थी, जो आज इंग्लैंड को हराने के साथ पूरी हुई.

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर ली है. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन के बाद मुजीबुर रहमान की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर 49 . 5 ओवर में 284 रन बनाये. जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई. राशिद खान ने जैसे ही मार्क वुड को बोल्ड किया , खुशी से उछलते अफगान क्रिकेटरों के चेहरों पर साफ था कि यह जीत उनके और उनके देश के लिये कितने मायने रखती है.

अफगानिस्तान ने क्रिकेट इतिहास में लिखा सुनहरा इतिहास

लंबे समय तक युद्ध की विभीषिका झेलने और राहत शिविरों के अलावा अपने ‘दूसरे घर’ भारत में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले अफगान खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिख डाला और उसके साक्षी रहे अरुण जेटली स्टेडियम पर उनकी हौसला अफजाई करने पहुंचे 25000 से अधिक दर्शक. पहले दोनों मैच हारकर यहां आई अफगानिस्तान टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इंग्लैड को उन्नीस साबित कर दिया.

अफगानिस्तान का हार का सिलसिला टूटा

इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के साथ ही अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला भी टूट गया है. 2015 से 2023 तक (आज के मैच से पहले) अफगानिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में एक भी जीत नहीं मिली थी. स्पिनरों से सजी इस टीम को पहली जीत की तलाश थी, जो आज वर्ल्ड चैंपियन टीम को हराने के साथ पूरी हुई.

वनडे वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा हार

18 – जिम्बाब्वे (1983-1992)

14 – स्कॉटलैंड (1999-2015)

14 – अफगानिस्तान (2015-2023) – आज समाप्त हो गया

11 – कनाडा (2003-2011)

10 – नीदरलैंड्स (1996-2003)

वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट

15 – मोहम्मद नबी*

14 – दौलत जादरान

11- राशिद खान

10- मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान से वर्ल्ड कप में पहली बार हारा इंग्लैंड

इससे पहले दोनों टीमों का सामना सिडनी में 2015 विश्व कप में और मैनचेस्टर में 2019 विश्व कप में हुआ था. इंग्लैंड की टीम दोनों ही मुकाबले को जीत लिया था. 2015 में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से और 2019 वर्ल्ड कप में 150 रन से हराया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola